• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6ई के इंटीरियर का टीजर हुआ जारी

    एक्सईवी 9ई में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है जबकि बीई 6ई में ड्यूल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 11, 2024 18:22 ist
    info icon
    published onNov 11, 2024 18:22 IST
    last updated onNov 11, 2024 18:22 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के लिए दो नए सब-ब्रांड: बीई और एक्सईवी पेश किए हैं।

    • बीई ब्रांड के तहत नए ईवी मॉडल उतारे जाएंगे, जबकि एक्सईवी आईसीई पावर्ड मॉडल के ईवी वर्जन होंगे।

    • एक्सईवी 9ई और बीई 6ई दोनों महिंद्रा के नए इनग्लो प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी।

    • दोनों इलेक्ट्रिक कार में मल्टी-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है।

    • सुरक्षा के लिए इनमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और लेवल 2 एडीएएस जैसे सेफटी फीचर दिए जा सकते हैं।

    • एक्सईवी 9ई की कीमत 38 लाख रुपये जबकि बीई 6ई की प्राइस 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा ने अपनी दो अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9ई और बीई 6ई का फिर से टीजर जारी किया है और इस बार कंपनी ने इनके इंटीरियर की झलक दिखाई है। इन दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ी में कूपे रूफलाइन दी है और ये नए एक्सईवी और बॉर्न इलेक्ट्रिक (ब्रांड) के तहत आने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार होंगी, जो महिंद्रा के नए इनग्लो प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी। एक्सईवी 9ई और बीई 6ई से 26 नवंबर को पर्दा उठेगा।

    टीजर में क्या नजर आया?

    नए टीजर में एक्सईवी 9ई और बीई 6ई के केबिन की झलक दिखी है। एक्सईवी 9ई में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन, और पैसेंजर डिस्प्ले) दी गई है, जबकि बीई 6ई में ड्यूल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है। दोनों मॉडल में इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

    डिजाइन

    एक्सईवी 9ई और बीई 6ई इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे में कूपे-एसयूवी रूफलाइन दी गई है और ये अपने कॉन्सेप्ट वर्जन के करीब नजर आ रही है। बीई 6ई का लुक काफी शार्प है और इसमें पॉइंटेड बोनट, सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल, और पतला बंपर दिया गया है। एक्सईवी 9ई में इनवर्टेड एल-शेप्ड कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है।

    संभावित फीचर

    ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के अलावा, एक्सईवी 9ई में मल्टी-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जर, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, और वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट दी जा सकती है। चूंकि ये एक इलेक्ट्रिक कार होगी, ऐसे में इसमें व्हीकल-टू-लोड और कई रिजनरेशन मोड भी दिए जाएंगे।

    इसी तरह बीई 6ई भी में मल्टी-जोन एसी, वायरलेस फोन चाज्रर, और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 होंडा अमेज का नया डिजाइन स्केच हुआ जारी, एक्सटीरियर व इंटीरियर की दिखी झलक

    संभावित पावरट्रेन

    दोनों इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि महिन्द्रा के अनुसार एक्सईवी 9ई 60 केडब्ल्यूएच और 80 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक सपोर्ट कर सकती है और इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है। यह रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों सेटअप सपोर्ट कर सकती है। बीई 6ई इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 450 किलोमीटर हो सकती है। यह भी रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में आ सकती है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई की कीमत 38 लाख रुपये जबकि बीई 6ई की प्राइस 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। महिन्द्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी और सफारी ईवी से रहेगा, जबकि बीई 6ई की टक्कर टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, अपकमिंग मारुति ईवीएक्स और हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगी।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है