• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स के इंटीरियर का पहला टीज़र हुआ जारी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलना हुआ कंफर्म

    थार रॉक्स का एक नया टीजर सामने आया है जिसमें  इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 06, 2024 17:00 ist
    info icon
    published onAug 06, 2024 17:00 IST
    last updated onAug 06, 2024 17:00 IST
    552 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx's Interior Teased

    महिंद्रा थार रॉक्स जो 5-डोर महिंद्रा थार के नाम से भी जानी जाती है उसे 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसमें कुछ नए फीचर्स भी नजर आ रहे हैं। थार रॉक्स के केबिन से जुड़ी जानकारी आपको मिलेगी आगे:

    नए टीज़र में क्या आया नज़र?

    Mahindra Thar Roxx Dashboard

    इस टीज़र से हमें थार के इस बडे वर्जन की केबिन थीम का अंदाज़ा लग रहा है। इसमें डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट थीम मिलेगी, जहां सीटों को व्हाइट लेदरेट अपहोल्स्ट्री से कवर किया गया है, और डैशबोर्ड को ब्लैक लेदरेट पैडिंग में रैप किया गया है और इसपर कॉन्ट्रास्टिंग कॉपर स्टिचिंग की गई है। 

    Mahindra Thar Roxx Harman Kardon Sound System
    Mahindra Thar Roxx Touchscreen Infotainment System

    ये बात तो पहले ही सामने आ चुकी है कि थार रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ का फीचर दिया जाएगा और इस टीज़र में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल जोन क्लाइमेट कंट्रोल ​दिए जाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा ने इसमें दिया जाने वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम की भी झलक दिखाई है औ थार रॉक्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट का फीचर भी दे सकती है। 

    Mahindra Thar Roxx Digital Driver's Display

    पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे। साथ ही इसमें एक्सयूवी700 की तरह लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के तहत एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। 

    संभावित इंजन और ट्रांसमिशन

    Mahindra Thar 3-door engine

    थार रॉक्स में 3-डोर मॉडल वाले 2.2-लीटर डीजल और 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ दिए जा सकते हैं। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। इसे रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra Thar Roxx will get LED headlights

    महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5-डोर से रहेगा। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी से बड़े विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है