• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो के क्रैश टेस्ट से जुड़ी रेटिंग का टीजर किया जारी?

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से इस महीने के आखिर तक पर्दा उठा दिया जाएगा। वहीं स्कॉर्पियो 2022 को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    भानु
    भानु
    Published On मई 18, 2022 19:04 ist
    info icon
    published onMay 18, 2022 19:04 IST
    last updated onMay 18, 2022 19:04 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Mahindra Scorpio

    • एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कंपनी ने दिया इसकी क्रैश टेस्ट परफॉर्मेंस से जुड़ा हिंट
    • कम से कम 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने में सक्षम हो सकती है नई स्कॉर्पियो 
    • कंपनी की एक्सयूवी300 थी पहली परफेक्ट स्कोर लाने वाली एसयूवी
    • इस एसयूवी में पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन
    • 10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ जून तक भारत में लॉन्च हो सकती है नई स्कॉर्पियो 

    हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए महिंद्रा ने अपनी थर्ड जनरेशन स्कॉर्पियो एसयूवी की सेफ्टी से जुड़ी डीटेल्स जारी की है जिसके तहत माना जा रहा है कि ग्लोबल एनकैैप से इस कार को शानदार रेटिंग मिल सकती है। 

    यदि महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार रेटिंग ना भी मिल पाई तो ये कम से कम 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने में तो सक्षम मानी जा सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि महिंद्रा ने अपने आगामी सभी मॉडल्स के लिए दावा किया था कि वो 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। 

    Mahindra XUV300 crash tested

    2020 में एक्सयूवी300 महिंद्रा की ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में फुल स्कोर लाने वाली पहली कार बनी थी। इसके बाद सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली जबकि नई महिंद्रा एक्सयूवी700 को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट की ओर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई। 

    इस पॉपुलर एसयूवी के नए मॉडल की बात करें तो नई स्कॉर्पियो में पहली बार कई नए फीचर्स पेश किए जाएंगे। नई स्कॉर्पियो 2022 में एक्सयूवी700 वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शनल मिलेगा। महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो कार के नए मॉडल में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी रखेगी। 

    यह भी पढ़ें: 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 700 के बीच हैं ये सात बड़े अंतर, आप भी डालिए इन पर एक नज़र

    उम्मीद है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से इस महीने के आखिर तक पर्दा उठा दिया जाएगा। वहीं स्कॉर्पियो 2022 को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है।  प्राइसिंग के मोर्चे पर इसका मुकाबला  हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन जैसी कारों से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    K
    kulwinder singh
    May 26, 2022, 4:19:40 AM

    Congrats jai hind jai Bharat jai mehindra & mehindra scarpio N ko sir jaldi lunch karo sir maine scarpio parchage karni hai aur muzhe panasunroof sunroof wali scarpio N chiye they

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      tenzin ugyen
      May 18, 2022, 11:25:51 PM

      Sir /madam ,mahindra company namastay ??,I m mr tenzin ,from Bhutan, n I m bhutanese, we bhutanese peoples r waitn 4thar,new scopio suv ,scorpio getaway pikup ,when launch market may or june soon? .

        जवाब
        Write a Reply
        1
        n
        naresh kumar
        May 18, 2022, 9:58:17 PM

        जल्दी लॉन्च करो बुकिंग करनी है

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है