• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने ई2ओ प्लस इलेक्ट्रिक कार को किया बंद

    महिंद्रा ई2ओ प्लस को बंद करने के पीछे वजह इसकी ख़राब सेल्स और अपकमिंग सुरक्षा मानदंडों को माना जा रहा हैं

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 07, 2019 13:34 ist
    info icon
    published onMay 07, 2019 13:34 IST
    last updated onMay 07, 2019 13:34 IST
    491 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने अपनी ई2ओ प्लस इलेक्ट्रिक हैचबैक को बंद कर दिया है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ- महेश बाबू ने स्वयं इस बारे में जानकारी दी है। ई2ओ प्लस को बंद करने के पीछे वजह इसकी ख़राब सेल्स और जल्द लागू होने वाले सुरक्षा मानदंडों को माना जा रहा है। 

    महिंद्रा ई2ओ प्लस एक फोर-डोर हैचबैक कार थी। इसे अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था। ई2ओ प्लस की लॉन्च से पहले महिंद्रा ने 'ई2ओ' इलेक्ट्रिक कार को बाजार में उतारा था। यह एक 'टू-डोर' कार थी, जिसे रेवा इलेक्ट्रिक पर तैयार किया गया था। ई2ओ प्लस को रेवा के प्लेटफार्म में बदलाव कर तैयार किया गया था। ई2ओ की तुलना में ई2ओ प्लस ज्यादा स्पेस और बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम थी। हालांकि इसमें एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स की कमी थी।  

    शुरुआत में महिंद्रा ई2ओ प्लस तीन वेरिएंट: पी4, पी6 और पी8 में उपलब्ध थी। जिसके बाद कंपनी ने इसके पी8 वेरिएंट को बंद कर दिया था। पी8 वेरिएंट फुल चार्ज होने पर 140 किमी की रेंज देने में सक्षम था। वहीं, इसका पी4 और पी6 वेरिएंट 110 किमी की रेंज देते थें।     

    महिंद्रा ने 2018-ऑटो एक्सपो में 'ई20 एनएक्सटी' नाम से ई2ओ का फेसलिफ्ट वर्ज़न शोकेस किया था। हालांकि महिंद्रा ने अब तक इसके लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। ई2ओ एनएक्सटी बेहतर फीचर्स, पावर, टॉर्क और 140 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज लिए थी। वर्तमान में, महिंद्रा के बेड़े में केवल ईवेरिटो इलेक्ट्रिक कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो 140 किमी की रेंज देने में सक्षम है। 

    महिंद्रा ईवेरिटो के विभिन्न वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार है: -

    वेरिएंट

    एक्स-शोरूम प्राइस (बिना सब्सिडी के)

    डी2 एनएफसी

    10.11 लाख रुपए 

    डी4 एनएफसी

    10.37 लाख रुपए 

    डी6 एनएफसी

    10.47 लाख रुपए 

    महिंद्रा ने भले ही ई2ओ एनएक्सटी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन महिंद्रा 2019-2020 तक एक्सयूवी300 और केयूवी100 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगी। इसके अलावा, एमजी मोटर्स भी आने वाले कुछ समय में दो इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में उतारेगी। मारुति भी इन दिंनो वैगन-आर इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग कर रही है। वहीं, हुंडई भी अपनी कोना इलेक्ट्रिक कार को उतारने की तैयारी में है। इसी क्रम में, टाटा भी 2020 में अल्ट्रोज़ हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्ज़न लॉन्च करेगी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा टीयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्ज़न हुआ लॉन्च

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा ई2ओ प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है