• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन पर इन 8 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन की कीमत 10.49 लाख रुपये से लेकर 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 22, 2024 13:16 ist
    info icon
    published onSep 22, 2024 13:16 IST
    last updated onSep 22, 2024 13:16 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet Gravity Edition

    किआ सोनेट के लाइनअप में नया एडिशन शामिल हुआ है जो कि इसके मिड वेरिएंट एचटीके+ पर बेस्ड हैं इसमें काफी चीजें एचटीके+ वेरिएंट से ही ली गई है। सोनेट ग्रेविटी  एडिशन की काफी तस्वीरें हमारे पास मौजूद है ऐसे में आगे इन 8 तस्वीरों के जरिए देखिए इनकी पूरी डीटेल्स:

    एक्सटीरियर

    Kia Sonet Gravity Edition

    फ्रंट से शुरू करें तो किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन इसके रेगुलर वेरिएंट्स जैसा ही नजर आता है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल्स और फॉगलैंप्स दिए गए हैं। 

    Kia Sonet Gravity Edition

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन में फ्रंट डोर पर'ग्रेविटी'की बैजिंग दी गई है जिससे ये रेगुलर वेरिएंट्स से अलग नजर आ रहा है। 

    Kia Sonet Gravity Edition

    सोनेट ग्रेविटी के रियर में स्पोर्टी लुक देने के लिए स्पॉयलर दिया गया है। इसके अलावा यहां कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। 

    किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन इंटीरियर

    Kia Sonet Gravity Edition

    किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन के इंटीरियर में ब्लू और ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इसकी सीटों और डोर पैड्स को ब्लू अपहोल्स्ट्री दी गई है जिससे इसे एक ओवरऑल प्रीमियम फील मिल रही है। 

    Kia Sonet Gravity Edition

    इसके अलावा इसके केबिन में ड्युअल कैमरा डैशकैम का एडिशनल फीचर दिया गया है जो कार ड्राइवर करने या उसे पार्क करने में काफी काम आता है। इसके अलावा किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन में वायलेस फोन चार्जर का फीचर भी दिया गया है। 

    इसके रियर में 60:40 फंक्शन वाली स्पिल्ट सीटों के साथ आर्मरेस्ट का फीचर दिया गया है। इसके हेडरेस्ट भी एडजस्टेबल है। इसके मैनुअल और डीजल वेरिएंट्स में सनरूफ नहीं दी गई है और ये फीचर आपको आईएमटी वेरिएंट में जरूर मिल जाएगगा। 

    फीचर्स

    उपर बताए गए नए फीचर्स के अलावा किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिस वेरिएंट पर ये बेस्ड है। इनमें 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, और की लेस एंट्री शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एक रियरव्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस और एक रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Kia Sonet Gravity Edition
     

    पावरट्रेन

    Kia Sonet Gravity Edition

    किआ सोनेट ग्रेविटी एडिशन में तीन इंजन ऑप्शन: 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/115 एनएम), 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 पीएस/172 एनएम), और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी, और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    कंपेरिजन

     

    किआ सोनेट का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, टाटा नेक्सन, और मारुति ब्रेजा से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है