• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कार्निवल हुई सस्ती,टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट के लगभग बराबर पहुंची शुरूआती कीमत

    अब कंपनी इस कार को खरीदने पर भारी कैश डिस्काउंट भी दे रही है। ये ऑफर 31 जुलाई 2021 तक मान्य रहेगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2021 10:59 ist
    info icon
    published onJul 15, 2021 10:59 IST
    last updated onJul 15, 2021 10:59 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    किआ की लग्जरी एमपीवी कार कार्निवल को फरवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। सितंबर 2020 से ही इस कार की खरीद पर कई तरह के आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की जाती रही है। अब कंपनी इस कार को खरीदने पर भारी कैश डिस्काउंट भी दे रही है। ये ऑफर 31 जुलाई 2021 तक मान्य रहेगा जिसकी वेरिएंट वाइज मिल रहा डिस्काउंट कुछ इस प्रकार से है:

    ऑफर

    अमाउंट

    प्रीमियम वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट

    3.75 लाख रुपये

    प्रेस्टीज और लिमोजिन वेरिएंट पर दिया जा रहा कैश डिस्काउंट

    2.5 लाख रुपये

    किआ कार्निवल के बेस वेरिएंट प्रीमियम पर कंपनी 3.75 लाख रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। वहीं इस एमपीवी के मिड वेरिएंट प्रेस्टीज और टॉप वेरिएंट लिमोजिन पर 2.5 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। इसकी वेरिएंट वाइज प्राइसिंग कुछ इस प्रकार से है:

    Kia Carnival Limousine: First Drive Review

    वेरिएंट

    प्राइस

    प्रीमियम (7-सीटर)

    24.95 लाख रुपये

    प्रीमियम (8-सीटर)

    25.15 लाख रुपये

    प्रेस्टीज (7-सीटर)

    28.95 लाख रुपये

    प्रेस्टीज (9-सीटर)

    29.95 लाख रुपये

    लिमोजिन (7-सीटर)

    33.95 लाख रुपये

    किआ कार्निवल पर मिल रहे इतने भारी डिस्काउंट के बाद अब इस कार की शुरूआती कीमतें इससे छोटी एसयूवी कार टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट्स के लगभग बराबर पहुंच चुकी है। 

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    किआ कार्निवल

    वेरिएंट

    प्राइस

    वेरिएंट

    जुलाई में डिस्काउंटेड प्राइस

    वीएक्स मैनुअल (7-सीटर)

    21.85 लाख रुपये

    प्रीमियम (7-सीटर)

    21.20 लाख रुपये

    वीएक्स मैनुअल (8-सीटर)

    21.90 लाख रुपये

    प्रीमियम  (8-सीटर)

    21.40 लाख रुपये

    जेडएक्स मैनुअल (7-सीटर)

    23.39 लाख रुपये

    प्रेस्टीज (7-सीटर)

    26.45 लाख रुपये

    --

    --

    प्रेस्टीज (9-सीटर)

    27.45 लाख रुपये

    जेडएक्स आॅटोमैटिक (7-सीटर)

    24.59 लाख रुपये

    लिमोजिन  (7-सीटर)

    31.45 लाख रुपये

    नोट: हमनें यहां इनोवा क्रिस्टा के एमपीवी के केवल डीजल मॉडल की ही प्राइस कंपेयर की है क्योंकि यहां किआ कार्निवल केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है जिसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। 

    उपर दी गई टेबल के अनुसार डिस्काउंट के बाद कार्निवल डीजल ऑटोमैटिक इनोवा क्रिस्टा के सेकंड टॉप वेरिएंट वीएक्स मैनुअल से ज्यादा अफोर्डेबल है। हालांकि किआ की इस एमपीवी के टॉप मॉडल के मुकाबले इनोवा क्रिस्टा के टॉप मॉडल की प्राइस ज्यादा अफोर्डेबल है। 

    इसके अलावा किआ मोटर्स अपने कस्टमर्स के लिए सेटिसफेक्शन गारंटी स्कीम भी लाई है जहां ग्राहक को अगर ये कार पसंद नहीं आती है तो वो गाड़ी को रिटर्न करते हुए 95 प्रतिशत तक अमाउंट वापस ले सकता है। 

    कार्निवल में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 200 पीएस की पावर और 440 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी है। 

    Kia Carnival Limousine: First Drive Review

    किआ की इस लग्जरी एमपीवी कार का सीधा मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं है। ये एमपीवी कारों के लाइनअप में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से उपर जबकि टोयोटा वेलफायर और मर्सिडीज बेंज वी क्लास से नीचे पोजिशन की गई है। 

    यह भी पढ़े:किआ कार्निवल हाई लिमोजिन 4-सीटर वेरिएंट हुआ लॉन्च,काफी लग्जरी फीचर्स से है लैस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कार्निवल 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कार्निवल 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है