• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप की कारें हुईं बीएस6 फेज2 नॉर्म्स पर अपग्रेड, ग्राहकों के लिए कंपनी ने नया ओनरशिप प्रोग्राम भी किया शुरू

    नए प्रोग्राम में तीन साल का वारंटी पैकेज शामिल है जो 1 अप्रैल से खरीदी जाने वाली जीप कार पर मान्य है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2023 14:10 ist
    info icon
    published onApr 04, 2023 14:10 IST
    last updated onApr 04, 2023 14:10 IST
    397 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass, Wrangler and Grand Cherokee

    • प्रोग्राम के अन्य बेनेफिट में कस्टमर प्रोग्राम और क्विक सर्विस पैकेज शामिल है।
    • अगर आपकी एसयूवी को रिपेयर होने में 4 दिन से ज्यादा लगते हैं तो जीप आपको स्पेयर व्हीकल ऑफर करेगी।
    • नई ऑनलाइन सर्विस से ग्राहकों को उनकी कार और कंपनी से जुड़ी ज्यादा जानकारियां मिलेंगी।
    • ऑनलाइन टूल को ग्राहकों को ऑफ-रोड ट्रिप में बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है।

    जीप इंडिया ने अपनी सभी कारों को नए बीएस6 फेज 2 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए ‘जीप वेव एक्सक्लूसिव’ नाम से नया ओनरशिप प्रोग्राम भी लॉन्च किया है।

    नए प्रोग्राम में क्या मिलेगा

    Jeep Meridian

    इस प्रोग्राम का मकसद भारत में जीप की कार रखने वाले लोगों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करना है। इस प्रोग्राम में तीन साल की वारंटी, 90 मिनट में सर्विस पैकेज शुरू करना, ‘जीप कोर्टसे एज, और जीप जीनियस व जीप एडवेंचर कंसर्ज जैसे प्रोग्राम शामिल है।

    यहां देखिए इनकी पूरी डीटेल

    • तीन साल वारंटी: इसमें टूट-फूट को छोड़कर सभी पार्ट्स का कवर शामिल है।
    • 90 मिनट में सर्विस पैकेज शुरू: इसका उद्देश्य ग्राहको को जल्दी और बेहतर सपोर्ट देना है। इसमें ग्राहक को पिक अप और ड्रॉप सर्विस भी दी जाएगी।
    • जीप कोर्टसे एजः अगर आपकी जीप एसयूवी को रिपेयर होने में 4 दिन से ज्यादा लगते हैं तो कंपनी आपकी ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर आपको एक स्पेयर व्हीकल प्रोवाइड करेगी।
    • जीप जीनियस: ऑनलाइन सर्विस के जरिए ग्राहक अपने व्हीकल और कंपनी से जुड़ी ज्यादा जानकारी ले पाएंगे।
    • जीप एडवेंचर कंसर्ज: यह टूल कार मालिकों को ऑफ-रोड ट्रिप को कस्टमाइज और प्लान में मदद करेगा।

    कौन ले सकता है इसका फायदा

    वे सभी मौजूदा ग्राहक जिन्होंने जीप एसयूवी को खरीदा है या फिर लीज पर लिया है, इस नए ओनरशिप प्रोग्राम के लिए योग्य हैं। कंपनी के अनुसार केवल 1 अप्रैल 2023 या इसके बाद खरीदी गई जीप कार ही तीन साल की वारंटी मिलेगी।

    वर्तमान में भारत में जीप की कारें

    Jeep Compass
    Jeep Compass Trailhawk

    भारत में फिलहाल जीप की चार एसयूवी कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनमें कंपास (ट्रैलहॉक वेरिएंट शामिल), मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी शामिल है। जीप कारों की कीमत 21.09 लाख रुपये से शुरू होती है और 78.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    was this article helpful ?

    जीप कंपास पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है