• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या खासियतें समाई हैं जीप कंपास ट्रेलहॉक में, जानिये यहां...

    हुंडई ट्यूसॉन और होंडा सीआर-वी को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 15, 2018 17:29 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2018 17:29 IST
    last updated onFeb 15, 2018 17:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass Trailhawk

    जीप कंपास का एक्स्ट्रीम वर्जन ट्रेलहॉक इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 24 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, इसुज़ु एमयू-एक्स और होंडा सीआर-वी से होगा। क्या खासियतें समाई हैं जीप कंपास ट्रेलहॉक में, जानेंगे यहां...

    Jeep Compass

    हाइलाइटर

    • जीप कंपास ट्रेलहॉक को एफसीए के रंजनगांव स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इसका प्रोडक्शन सितंबर-अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था। इसे फिलहाल आस्ट्रेलिया और दूसरे राइट-हैंड-ड्राइव मार्केट में एक्सपोर्ट किया जा रहा है।
    • आस्ट्रेलिया में जीप कंपास ट्रेलहॉक की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 24 लाख रूपए है। भारत में भी इसकी कीमत 24 लाख रूपए के आसपास रह सकती है।
    • इस में नया बंपर और बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिसकी वजह से यह रेग्यूलर कंपास के मुकाबले ज्यादा उबड़-खाबड़ रास्तों पर चल सकती है।
    • आस्ट्रेलिया में उपलब्ध ट्रेलहॉक में 9-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स दिया गया है, चर्चाएं हैं कि यह गियरबॉक्स भारत आने वाली ट्रेलहॉक में भी मिलेगा। रेग्यूलर कंपास के डीज़ल वर्जन में अभी एएमटी गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में भी 9-स्पीड एटी और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प दिया जा सकता है।

    कद-काठी

      जीप कंपास 4x4 6-स्पीड मैनुअल ट्रेलहॉक 4x4 9-स्पीड एटी
    लंबाई 4395 एमएम 4398 एमएम
    चौड़ाई 1818 एमएम 1819 एमएम
    ऊंचाई 1640 एमएम 1657 एमएम
    व्हीलबेस 2636 एमएम 2636 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 178 एमएम 225 एमएम

    डिजायन

    Jeep Compass Trailhawk

    • अगले बंपर में बदलाव हुआ है, जो इसे रेग्यूलर कंपास से अलग बनाता है। टो हूक पर रेड कलर का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे स्टाइलिश बनाते हैं।
    • बॉडी पर मैट ब्लैक स्कीकर दिए गए हैं।

    Jeep Compass Trailhawk

    • कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ को स्टैंडर्ड रखा गया है।

    Jeep Compass Trailhawk

    • एक्सटीरियर पर क्रोम का इस्तेमाल नहीं हुआ है, इस में ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी गई है।

    Jeep Compass Trailhawk

    • राइडिंग के लिए इस में 17 इंच के मशीन कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, इन पर 225/60 क्रॉस सेक्शन टायर चढ़े हैं।

    Jeep Compass Trailhawk

    • पीछे वाले बंपर में भी बदलाव हुआ है। यहां भी रेड हाइलाइटर वाले टो हूक दिए गए हैं।
    • फ्रंट फेंडर और बूट लिड पर ट्रेल रेटेड बैजिंग दी गई है।

    Jeep Compass Trailhawk

    • केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है, इस में जगह-जगह रेड हाइलाइटर दिए गए हैं। इसके अलावा ऑल-वैदर फ्लोर मैट, फैब्रिक लैदर अपहोल्स्ट्री और फुल साइज स्पेयर व्हील जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    Jeep Compass Trailhawk

    • रेग्यूलर कंपास में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, वहीं ट्रेलहॉक में 8.4 इंच की टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।

    Jeep Compass Trailhawk

    • बाकी सभी फीचर टॉप वेरिएंट लिमिटेड से लिए गए हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

      जीप कंपास 4x4 6-स्पीड एमटी ट्रेलहॉक 4x4 (आस्ट्रेलिया)
    इंजन क्षमता 2.0 लीटर मल्टीजेट 2.0 लीटर मल्टीजेट
    गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल 9-स्पीड ऑटोमैटिक
    ड्राइव जीप एक्टिव ड्राइव जीप एक्टिव ड्राइव लो
    माइलेज 16.3 किमी प्रति लीटर 17.54 किमी प्रति लीटर

     

    Jeep Compass Trailhawk

    • रेग्यूलर कंपास की तुलना में ट्रेलहॉक में ज्यादा एडवांस जीप एक्टिव ड्राइव लो 4x4 सिस्टम, जीप सिलेक्ट टरेन और रॉक मोड के साथ दिया गया है। इस में हिल डिसेंट कंट्रोल का विकल्प भी दिया गया है।
    • उबड़-खाबड़ रास्तों पर अक्सर इंजन को नुकसान होने का भय रहता है। कंपनी ने बॉडी के नीचे की तरफ चार स्किड प्लेटें दी हैं, ताकी इंजन सुरक्षित रहे।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई 2019 जीप रेनेगेड

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है