• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास और जीप मेरेडियन के स्पेशल ट्रेल एडिशन हुए पेश, जानिए कीमत

     लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट्स के मुकाबले कंपास ट्रेल एडिशन 58,000 महंगा है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2025 14:43 ist
    info icon
    published onJul 16, 2025 14:43 IST
    last updated onJul 16, 2025 14:43 IST
    177 Views
    • Write a कमेंट

    • 25.41 लाख रुपये से लेकर 27.41 लाख रुपये के बीच रखी गई है कंपास ट्रेल एडिशन की कीमत
    • 31.27 लाख रुपये से लेकर 37.27 लाख रुपये के बीच रखी गई है मेरेडियन ट्रेल एडिशन की कीमत
    • कंपास से 58,000 रुपये ज्यादा महंगा है इसका स्पेशल एडिशन और मेरेडियन से 48,000 रुपये महंगा है इसका ये स्पेशल एडिशन
    • बैजिंग,सिग्नेचर डेकेल्स,रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है इन ट्रेल एडिशन में 
    • दोनों ​ही एसयूवी के इन स्पेशल एडिशन में उपलब्ध रहेगा 2 लीटर डीजल इंजन

    जीप कंपास और जीप मेरेडियन के स्पेशल ट्रेल एडिशन पेश हुए हैं जिनकी शुरूआती कीमत क्रमश: 25.41 लाख रुपये और 31.27 लाख रुपये रखी गई है। दूसरे जीप स्पेशल एडिशन की तरह इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मैटिक अपडेट हुए हैं। हालांकि, इनमें कोई बड़ा फीचर नहीं जोड़ा गया है और ना ही मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव हुआ है। 

    जीप ने दोनों एसयूवी के लिए 3 साल का कॉम्पिलमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट भी पेश किया है। इसके अलावा कंपास के ट्रेल एडिशन के साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरन्टी और 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है। 

    ट्रेल एडिशन में क्या कुछ दिया गया है खास और हर मॉडल की कितनी है कीमत? जानिए आगे:

    कीमत

     

    कंपास ट्रेल एडिशन 

    कंपास लॉन्गिट्यूड (ओ)

    कीमत में अंतर

    मैनुअल

    25.41 लाख रुपये

    24.83 लाख रुपये

    + 58,000

    ऑटोमैटिक

    27.41 लाख रुपये

    26.83 लाख रुपये

    + 58,000

    जैसा की उपर देखा जा सकता है लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट्स के मुकाबले कंपास ट्रेल एडिशन 58,000 महंगा है। 

     

    मेरेडियन ट्रेल एडिशन 

    मेरेडियन लिमिटेड (ओ )

    कीमत में अंतर

    मैनुअल

    31.27 लाख रुपये

    30.79 लाख रुपये

    + 48,000

    ऑटोमैटिक

    35.27 लाख रुपये

    34.79 लाख रुपये

    + 48,000

    ऑटोमैटिक 4X4

    37.27 लाख रुपये

    36.79 लाख रुपये

    + 48,000

    जीप मेरेडियन ट्रेल एडिशन इस एसयूवी के लिमिटेड (ओ) वेरिएंट पर बेस्ड है और इससे 48,000 रुपये महंगा है। 

    क्या कुछ दिया गया है नया?

    Jeep Compass Trail Edition
    Jeep Compass Trail Edition

    ​​कंपास ट्रेल एडिशन में बोनट और साइड पर नए ट्रेल एडिशन के डेकेल्स,मैट ब्लैक ग्रिल एसेंट्स और ग्रिल रिंग्स,रूफ रेल्स,बैज और ओआरवीएम्स पर न्यूट्रल ग्रे फिनिश दी गई है। इसके अलावा इसमें ग्रेनाइट मैटेलिक सेटिन ग्लॉस 18 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। अंदर की ओर इसमें रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री,डैशबोर्ड हाइलाइट्स और ट्रेल एडिशन ब्रांडेड ऑल वेदर फ्लोर मैट्स दिए गए हैं। 

    Jeep Meridian Trail Edition
    Jeep Meridian Trail Edition

    मेरेडियन ट्रेल एडिशन में सिग्नेचर हुड डेकेल,ब्लैक रूफ,ट्रेल एडिशन बैजिंग और ग्रिल,रूफ रेल्स और बैजिंग पर ​न्यूट्रल ग्रे एसेंट्स दिए गए हैं। इसके कई बाहरी पार्ट्स पर पियानो ब्लैक डीटेलिंग और फ्रंट बंपर पर रेड एसेंट्स भी दिए गए हैं। इसमें कंपास ट्रेल एडिशन वाली इंटीरियर थीम दी गई है। 

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी

    Jeep Compass Trail Edition

    कंपास ट्रेल एडिशन में लॉन्गिबट्यूड (ओ) वेरिएट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-पैनल पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और वायरलेस फ़ोन चार्जर शामिल है। इसमें डुअल एयरबैग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Jeep Meridian Trail Edition

    मेरेडियन ट्रेल एडिशन में लिमिटेड (ओ) वाले फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो हेडलैंप, ड्राइवर साइड के लिए मेमोरी फंक्शन वाली वेंटिलेटेड और 8-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल ज़ोन ऑटोमैटिक एसी और 9-स्पीकर वाला अल्पाइन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए, इसमें छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटोमैटिक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    जीप कंपास और जीप मेरेडियन में एक जैसा 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपास के लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट में 4x4 ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन नहीं दिया गया है जो कि इसके टॉप वेरिएंट में ही मिलता है। 

    दूसरी तरफ मेरेडियन लिमिटेड (ओ) में 4x4 ऑल व्हील ड्राइवट्रेन दिया गया है जो कि ट्रेल एडिशन में भी मिल रहा है। 

    इनका ​स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    मॉडल 

    जीप कंपास लॉन्गिट्यूड (ओ) 

    जीप मेरेडियन लिमिटेड (ओ)

    इंंजन 

    2-लीटर डीजल

    पावर 

    170  पीएस 

    टॉर्क 

    350 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल, 9-स्पीड ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव, ऑल व्हील ड्राइव

    जीप ने केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव दिया गया है। 

    कंपेरिजन

    जीप कंपास का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टाइगन से है, जबकि मेरिडियन का मुकाबला एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक से है।

    कीमत एक्सशोरूम के अनुसार

    यह भी देखेंः जीप कंपास ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है