• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई मारूति की नई एमपीवी

    यह तस्वीर नई मारूति अर्टिगा की हो सकती है, नई अर्टिगा को हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 16, 2017 14:22 ist
    info icon
    published onOct 16, 2017 14:22 IST
    last updated onOct 16, 2017 14:22 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति की नई एमपीवी को दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार को अच्छी तरह से कवर किया गया है, इस वजह से डिजायन और मॉडल का पता नहीं चल पाया है। हमारा मानना है कि यह नई जनरेशन की मारूति सुज़ुकी अर्टिगा हो सकती है।

    New Maruti Suzuki Ertiga

    मारूति की मौजूदा अर्टिगा को लॉन्च हुए करीब पांच साल हो गए हैं, अब इस में बदलाव की दरकार नज़र आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई अर्टिगा को अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जा सकता है।

    नई अर्टिगा को सुज़ुकी के मजबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर डिजायर, नई स्विफ्ट, बलेनो और इग्निस भी बनी हैं। चर्चाएं हैं कि नई अर्टिगा पहले से कम वज़नी होगी।

    New Maruti Suzuki Ertiga

    तस्वीरों पर गौर करें तो हम पायंगे कि नई अर्टिगा की लंबाई को बढ़ाया गया है, इस वजह से इस में ज्यादा जगह मिलेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि फीचर के मामले में यह डिजायर से मिलती-जुलती होगी, इस में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, डायमंड कट अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी समेत कई फीचर मिलेंगे।

    New Maruti Suzuki Ertiga

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर डीडीआईएस200 डीज़ल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलॉजी (एसएचवीएस) के साथ दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में बलेनो आरएस वाला 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 102 पीएस और टॉर्क 150 एनएम है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है