• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई वरना फेसलिफ्ट

    अपडेट वरना को 2020 में लॉन्च किया जा सकता है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 28, 2019 18:57 ist
    info icon
    published onJan 28, 2019 18:57 IST
    last updated onJan 28, 2019 18:57 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई वरना के फेसलिफ्ट अवतार को चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी की योजना भारत में भी अपडेट वरना लाने की है। भारत में इसे 2020 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छे से कवर किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट वरना को हुंडई की नई डिजायन थीम पर तैयार किया जाएगा। इसका डिजायन एलांट्रा फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता हो सकता है। कैमरे में कैद हुई तस्वीर में अपडेट एलांट्रा से मिलते-जुलते हैडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके केबिन में भी कई अहम बदलाव नज़र आएंगे।

    भारत में उपलब्ध मौजूदा वरना की बात करें तो यह 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.6 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीज़ल और 1.6 लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। मौजूदा वरना की कीमत 8.01 लाख रूपए से 13.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। भारत में अप्रैल 2020 से बीएस-6 उत्सर्जन नियम लागू होने वाले हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि फेसलिफ्ट वरना में बीएस-6 इंजन मिलेंगे।

    यह भी पढें : हुंडई ने लॉन्च किया क्रेटा का नया एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव वेरिएंट

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है