• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने लॉन्च किया क्रेटा का नया एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव वेरिएंट

    क्रेटा का नया एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव टॉप वेरिएंट इसके एसएक्स (ओ) वेरिएंट से लगभग 28,500 रुपए महंगा है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 12, 2019 11:28 ist
    info icon
    published onJan 12, 2019 11:24 IST
    last updated onJan 12, 2019 11:28 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta

    हुंडई इंडिया ने क्रेटा का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसे एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव नाम दिया गया है। कंपनी ने इसे क्रेटा के एसएक्स (ओ) वेरिएंट के ऊपर प्लेस किया है। इस नए टॉप वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल की कीमत 14.13 लाख रुपए और डीज़ल मॉडल की कीमत 15.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कर्नाटक) हैं। इस मामले में यह एसएक्स (ओ) वेरिएंट से लगभग 28,500 रुपए महंगा है। इस अतिरिक्त कीमत के बदले एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव वेरिएंट में फ्रंट वेन्टीलेटेड सीटें जोड़ी गई हैं। इससे पहले यह कम्फर्ट फीचर हुंडई की वरना और एलांट्रा में ही मिलता था। 

    Hyundai Creta

    इसके अलावा, हुंडई क्रेटा में कुछ अन्य फीचर को भी स्टैण्डर्ड किया गया है। इनमे यह फीचर शामिल है: -

    • स्पीड अलर्ट सिस्टम
    • फ्रंट पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर
    • इको-कोटिंग, जो एसी यूनिट से गंध को खत्म करती है

    यही नहीं, हुंडई ने एसएक्स वेरिएंट से एलईडी टेल लैंप की भी पेशकश कर दी है। वहीं, क्रेटा एसएक्स ड्यूल-टोन वेरिएंट के साथ अब स्मार्ट की-बैंड भी दिया जाएगा, जो पहले केवल एसएक्स (ओ) वेरिएंट में ही मिलता था। 

    Hyundai Creta

    नए फीचर के साथ हुंडई ने क्रेटा की कीमतों में भी बदलाव किया है। कर्नाटक में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत कुछ इस प्रकार होगी: -

    पेट्रोल वेरिएंट 

    कीमत 

    9.60 लाख रुपए 

    ई+

    9.99 लाख रुपए

    एसएक्स

    12.23 लाख रुपए

    एसएक्स (ड्यूल टोन)

    12.77 लाख रुपए

    एसएक्स (ओ)

    13.84 लाख रुपए

    एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव

    14.13 लाख रुपए

    डीज़ल वेरिएंट 

    कीमत

    ई+

    9.99 लाख रुपए

    ई+ इंफोटेनमेंट सिस्टम

    10.34 लाख रुपए

    एस

    11.89 लाख रुपए

    एसएक्स

    13.57 लाख रुपए

    एसएक्स (ड्यूल टोन) 

    14.11 लाख रुपए

    एसएक्स (ओ)

    15.34 लाख रुपए

    एसएक्स (ओ) एग्जीक्यूटिव

    15.62 लाख रुपए

    ध्यान दें : हुंडई ने अपनी वेबसाइट पर इन नई कीमतों को अभी तक अपडेट नहीं किया है। जैसे ही ये अपडेट होते हैं हम आपको जल्द ही इसके बारे में सूचित करेंगे।

    यह भी पढ़ें - दिसंबर 2018 सेल्स : इन यूटिलिटी कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है