• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, कीमत 11.69 लाख रूपए

    एनिवर्सरी एडिशन को टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 14, 2018 13:39 ist
    info icon
    published onSep 14, 2018 13:39 IST
    last updated onSep 14, 2018 13:39 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna

    हुंडई ने वरना सेडान का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इसे टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) पर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 11.69 लाख रूपए से शुरू होती है जो 13.03 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

      वरना एसएक्स (ओ) एनिवर्सरी एडिशन
    पेट्रोल एमटी 11.51 लाख रूपए 11.69 लाख रूपए (+18,000 रूपए)
    पेट्रोल एटी 12.65 लाख रूपए 12.83 लाख रूपए (+18,000 रूपए)
    डीज़ल एमटी 12.85 लाख रूपए 13.03 लाख रूपए (+18,000 रूपए)

    एनिवर्सरी एडिशन की खासियतें

    Hyundai Verna

    • एनिवर्सरी एडिशन में नए मरीना ब्लू कलर का विकल्प शामिल किया गया है। एलीट आई20 फेसलिफ्ट और क्रेटा फेसलिफ्ट भी इस कलर में मिलती है।
    • आगे और पीछे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
    • पीछे की तरफ लिप स्पॉइलर लगा है।
    • सी पिलर पर एनिवर्सरी एडिशन बैजिंग, बाहरी शीशों पर ब्लैक फिनिशिंग और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर दिए गए हैं।
    • केबिन को ऑल-ब्लैक कलर में रखा गया है। सेंटर एसी वेंट के चारों ओर ब्लू फिनिशिंग दी गई है।
    • एनिवर्सरी एडिशन में टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) वाले फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, स्मार्ट ट्रंक और सनरूफ जैसे फीचर शामिल हैं। कुछ अतिरिक्त फीचर भी इस में जोड़े गए हैं, इस लिस्ट में वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर शामिल हैं।

    Hyundai Verna

    यह भी पढें : होंडा सिटी ऐज एडिशन लॉन्च, कीमत 9.75 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है