• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू एन लाइन का टीज़र हुआ जारी, जल्द होगी लॉन्च

    हुंडई ने वेन्यू एन लाइन का पहला टीज़र जारी किया है। यह हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी कार वेन्यू का स्पोर्टी वर्जन है जिसे भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी दो वेरिएंट एन6 और एन8 में पेश की जा सकती है। वेन्यू हुंडई की दूसरी कार होगी जिसका एन लाइन वर्जन भारत में उतारा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 24, 2022 19:34 ist
    info icon
    published onAug 24, 2022 19:34 IST
    last updated onAug 24, 2022 19:34 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Teases Venue N Line Ahead Of Launch

    • वेन्यू हुंडई की दूसरी कार होगी जिसका एन लाइन वर्जन भारत में उतारा जाएगा।
    • यह गाड़ी दो वेरिएंट एन6 और एन8 में पेश की जा सकती है।
    • नए टीज़र में वेन्यू एन लाइन को ब्लू शेड में देखा गया है।
    • इसके एक्सटीरियर अपडेट्स में नया बंपर और अपडेटेड अलॉय व्हील डिज़ाइन शामिल है।
    • इसके केबिन में 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटाइज़्ड ड्राइवर डिस्प्ले और रेड हाइलाइट्स मिलेंगे।
    • इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) के साथ डीसीटी और आइएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    हुंडई ने वेन्यू एन लाइन का पहला टीज़र जारी किया है। यह हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी कार वेन्यू का स्पोर्टी वर्जन है जिसे भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी दो वेरिएंट एन6 और एन8 में पेश की जा सकती है। वेन्यू हुंडई की दूसरी कार होगी जिसका एन लाइन वर्जन भारत में उतारा जाएगा।

    Hyundai Teases Venue N Line Ahead Of Launch

    नए टीज़र वीडियो में वेन्यू एन लाइन में दी गई क्रोम-स्टडेड फ्रंट ग्रिल की झलक देखने को मिली है। इस वीडियो में नई फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, रेड एक्सेंट के साथ साइड स्कर्ट और अपडेटेड अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं जिनकी स्टाइल आई20 एन लाइन की तरह रखी गई है। यह एसयूवी कार हुंडई के दूसरे एन लाइन मॉडल्स की तरह ही ब्लू कलर शेड में नज़र आई है।

    Hyundai Teases Venue N Line Ahead Of Launch

    जारी हुई नई तस्वीरों में वेन्यू एन लाइन के केबिन का लुक भी देखने को मिला है। इसके इंटीरियर में डिजिटाइज़्ड ड्राइवर डिस्प्ले (रेगुलर वेन्यू के जैसा), 8-इंच टचस्क्रीन, एसी वेंट्स और अपहोल्स्ट्री पर रेड हाइलाइट्स दिए गए हैं। अनुमान है कि वेन्यू एन लाइन में ऑटो एसी, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और छह एयरबैग्स जैसे कम्फर्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    वेन्यू एन लाइन में स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस और 172 एनएम) दिया जा सकता है जिसके साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक और 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा कंपनी वेन्यू के स्पोर्टी वर्जन में मजबूत सस्पेंशन सेटअप, स्पोर्टी एग्ज़हॉस्ट नोट और रेगुलर वेरिएंट के मुकाबले बेहतर ड्राइविंग परफॉर्मेंस के लिए नया स्टीयरिंग दे सकती है।

    Hyundai Teases Venue N Line Ahead Of Launch

    भारत में वेन्यू एन लाइन की प्राइस 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली किआ सोनेट एक्स लाइन और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी300 स्पोर्टज़ से हो सकता है, वहीं रेगुलर वेन्यू कार का कंपेरिजन मारुति ब्रेज़ा, रेनो काइगर और टाटा नेक्सन जैसी सब-4 मीटर एसयूवी से है।

    यह भी देखें: हुंडई वेन्यू ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू एन लाइन 2021-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है