• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 एन लाइन से 24 अगस्त को उठेगा पर्दा,जानिए क्या मिलेगा खास

    हुंडई आई20 एन लाइन तीन वेरिएंट्स एन6 आईएमटी,एन8 आईएमटी और एन8 डीसीटी में उपलब्ध होगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 16, 2021 18:43 ist
    info icon
    published onAug 16, 2021 18:43 IST
    last updated onAug 16, 2021 18:43 IST
    412 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में जानकारी मिली थी कि हुंडई की ओर से भारत में अपना पहला एन लाइन प्रोडक्ट आई20 एन लाइन होगी। अब जानकारी मिली है कि इस कार से 24 अगस्त 2021 के दिन पर्दा उठाया जाएगा। 

    बता दें कि आई20 एनलाइन स्टैंडर्ड आई20 का ही एक स्पोर्टी वर्जन है जिसमें कॉस्मैटिक बदलाव के साथ अपडेटेड सस्पेंशन,एग्जॉस्ट साउंड नजर आएंगे। हालांकि ये परफॉर्मेंस ओरिएंटेड एन वर्जन से कम पावरफुल होगा और जिसमें मैकेनिकल पार्ट पर भी बदलाव किए गए हैं। 

    इसके एन6 और एन8 वेरिएंट्स रेगुलर आई20 के स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिंएंट्स पर बेस्ड होंगे। वहीं टॉप वेरिएंट एन8 डीसीटी एस्टा (ओ) पर बेस्ड हो  सकता है। 

    आई20 एन लाइन में अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर,अपडेटेड फ्रंट ग्रिल,साइड स्कर्टिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसके अलावा आई20 एन लाइन की पूरी बॉडी पर 'एन' नाम की बैजिंग भी मौजूद होगी। 

    Top 5 Things To Expect From The India-bound Hyundai i20 N Line

    नई आई20 एन-लाइन का इंटीरियर भी काफी स्पोर्टी होगा। इसके टर्बो वेरिएंट्स में पहले से ही रेड एसेंट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम पर बेस्ड इंटीरियर दिया जा रहा है वहीं अब इसके एन लाइन मॉडल में मैटल पेडल्स और एक्सक्लूसिव बैजिंग नजर आ सकती है। 

    इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग,  टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (केवल डीसीटी के लिए), एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एक रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    इसमें 120 पीएस की पावर जनरेट करने वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 6 स्पीड क्लचलैस आईएमटी गियरबॉक्स और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। सके अलावा इसमें मेकेनिकल बदलावों के तौर पर एक अलग तरह का सस्पेंशन सेटअप देखने को मिल सकता है जो ज्यादा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा।

    हुंडई एन लाइन वेरिएंट की प्राइस रेगुलर मॉडल के टॉप वेरिएंट एस्टा आॅप्शनल से ज्यादा होगी जिसकी संभावित कीमत 12 लाख रुपये हो सकती है।  आई20 एन लाइन का सीधा मुकाबलाफोक्सवैगन पोलो जीटी से होगा। इसका कम्पेरिज़न टाटा अल्ट्रोज़ टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से भी होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 एन लाइन 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है