• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 एन लाइन

    4.532 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 9.32 - 11.79 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अक्टूबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई आई20 एन लाइन कीमत एन्ड& वेरिएंट

    i20 N Line के 8 वेरिएंट हैं, ₹9.32L से शुरू, सभी 1.0L Turbo पेट्रोल 120 PS के साथ, 6MT और 7DCT में। N6 MT (₹9.32L) स्पोर्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, रेड कैलिपर्स के साथ चारों डिस्क ब्रेक, N logo वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक लेदरेट N सीट्स, स्मार्ट सनरूफ, वायरलेस CarPlay, 20.32cm टचस्क्रीन, FATC, ऑटो होल्ड वाला EPB और twin tip मफलर मिलते हैं। N6 DCT (₹10.23L से) में 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और ड्राइव मोड्स जुड़ जाते हैं। N8 MT (₹10.63L से) में LED MFR हेडलैम्प, सबवूफर के साथ Bose 7-स्पीकर ऑडियो, 26.03cm HD नेविगेशन, वॉइस सनरूफ, डैशकैम, OTA के साथ Bluelink, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और वायरलेस चार्जर तक स्टेप-अप मिलता है। N8 DCT (₹11.64L से) सबसे ऊपर है, इसमें DCT ऑटोमैटिक मिलता है। Dual Tone ऑप्शन कंट्रास्ट ब्लैक रूफ ऐड कर देता है। ज़्यादातर बायर्स N8 MT (₹10.63L) पर आते हैं — पूरा N Line एक्सपीरियंस पाने के लिए आपको Bose ऑडियो, 26.03cm HD नेविगेशन, वॉइस सनरूफ, डैशकैम, Bluelink, LED MFR हेडलैम्प और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, वो भी N8 DCT के 7-स्पीड ऑटो और पैडल शिफ्टर्स के लिए ~₹1L एक्स्ट्रा दिए बिना।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    8 आई20 एन लाइन वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल16 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल16 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल11.8 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर118bhp@6000rpm
    View More Variants

    हुंडई आई20 एन लाइन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन998 सीसी
    पावर118 बीएचपी
    टॉर्क172 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    माइलेज20 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    आई20 एन लाइन 2026: लेटेस्ट updates

    • 19 सितंबर 2025: अगस्त 2025 में हुंडई आई20 और आई20 एन लाइन कार की 3634 यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स 7 प्रतिशत बढ़ी है।

    और देखें

    आई20 एन लाइन expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्पोर्टी लुक्स : रेड इंसर्ट्स वाले नए बंपर, ग्रिल और अलॉय व्हील्स रेसी लुक और फील देते हैं।
    • ड्राइव करने में मजेदार है : स्टैंडर्ड i20 के मुकाबले हैंडल करने में बेहतर लगती है

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • राइड क्वालिटी : प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले खराब सड़कों पर इतनी आरामदायक नहीं लगती

    हुंडई आई20 एन लाइन रिव्यू

    Hyundai i20 N Line को स्टैंडर्ड i20 के एक स्पोर्टी और आकर्षक वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। इसका मकसद उन ग्राहकों को टारगेट करना है जो रोजाना इस्तेमाल होने वाली हैचबैक में दमदार स्टाइल, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और ढेर सारे फीचर्स चाहते हैं। यह कार अपने अग्रेसिव लुक और खास N Line बैजिंग के साथ सड़क पर सबसे अलग दिखती है। लेकिन, क्या सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ अतिरिक्त फीचर्स इसे अपनी कीमत के हिसाब से एक बेहतर पैकेज बनाते हैं? और क्या यह अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी Tata Altroz के मुकाबले हर मोर्चे पर खरा उतरती है? इस डिटेल्ड रिव्यू में हम Hyundai i20 N Line के हर पहलू पर गहराई से डालेंगे एक नजर:-

    और देखें

    i20 N Line का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। पहली नजर में यह स्टैंडर्ड i20 से काफी अलग और ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। इसके एक्सटीरियर में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे एक परफ़ॉर्मेंस-ओरिएंटेड कार का लुक देते हैं।

    Hyundai i20 N-Line

    आगे की तरफ इसमें फॉग लाइट्स के लिए फ्लेयर्ड बंपर हाउसिंग और लिप पर रेड इंसर्ट दिए गए हैं। स्टैंडर्ड i20 से अलग दिखाने के लिए इसमें ग्रिल पर N लाइन बैजिंग भी दी गई है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाली हेडलाइट यूनिट के साथ LED प्रोजेक्टर लाइट और इंटीग्रेटेड LED डीआरएल्स दी गई है। बंपर को भी रीडिजाइन किया गया है और इसमें रेड इंसर्ट दिए गए हैं, जो कार के स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं।

    Hyundai i20 N-Line

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें राइडिंग के लिए 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिसके आगे की तरफ रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। यह इसकी एंगल्ड कैरेक्टर लाइंस और बॉडी पर दी गई क्रीज लाइंस के साथ काफी जचते हैं। फ्रंट लिप पर दिया गया रेड इंसर्ट साइड सिल तक जाता है। इसमें फ्रंट फेंडर पर भी N लाइन बैजिंग मिलती है। 

    Hyundai i20 N-Line

    पीछे की तरफ इसमें डुअल-एग्ज़हॉस्ट टिप और एक स्लीक रूफ स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। स्टैंडर्ड i20 की तरह इसमें Z-शेप्ड LED टेललाइट्स लगी हैं, जिसे क्रोम स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है। ये सभी बदलाव मिलकर i20 N Line को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी दिखने वाली कारों में से एक बनाते हैं।

    Hyundai ने i20 N Line को 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन :  Thunder Blue, Abyss Black, Atlas White, Starry Night, और Titan Grey में पेश किया है, जिनमें से Thunder Blue और Atlas White कलर के साथ डुअल-टोन ब्लैक रूफ का विकल्प भी मिलता है। यह डुअल-टोन ट्रीटमेंट कार को और भी स्टाइलिश लुक देता है। कुल मिलाकर, i20 N Line का एक्सटीरियर डिजाइन उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो अपनी कार से भीड़ में अलग दिखना चाहते हैं।

    और देखें

    जैसे ही आप i20 N Line के केबिन के अंदर जाएंगे आपको स्पोर्टी एहसास होगा। इसमें ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है जो स्टैंडर्ड i20 के डुअल-टोन इंटीरियर से बिल्कुल अलग है। इस ऑल-ब्लैक थीम को रेड एक्सेंट्स के साथ और भी आकर्षक बनाया गया है। इसमें एसी वेंट्स पर, क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स और सीटों की सिलाई में रेड एक्सेंट दिए गए हैं। इस स्पोर्टी हैचबैक कार में रेड कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है जो केबिन को एक खास अहसास देती है। 

    Hyundai i20 N-Line

    हुंडई ने इसमें कई N-स्पेसिफिक एलिमेंट जोड़े हैं जैसे कि थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, गियर लीवर, सीटों पर चेकर्ड फ्लैग डिजाइन और मेटल पैडल्स, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसका मैनुअल गियर शिफ्टर राउंड नॉब और मेटल फिनिश के साथ काफी स्पोर्टी दिखता है। 

    हालांकि, मटीरियल क्वालिटी के मामले में यह थोड़ी एवरेज लगती है। पूरा डैशबोर्ड हार्ड प्लास्टिक का बना है, जो इस कीमत पर थोड़ा निराश करता है। हालांकि, जिन टचपॉइंटस पर आपका हाथ बार-बार जाता है जैसे कि स्टीयरिंग व्हील, डोर आर्मरेस्ट और गियर नॉब, वहां लेदरेट का काफी इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक प्रीमियम टच देता है। फिर भी, केबिन में सॉफ्ट-टच मटीरियल्स की कमी काफी खलती है।

    आगे वाली सीट

    ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं और इसके अंदर जाना और बाहर निकलना बेहद आसान है। सीटों की बनावट अच्छी है और यह लंबे सफर पर अच्छा सपोर्ट भी देती हैं। सीटों की चेकर्ड फ्लैग डिजाइन दिखने में बहुत आकर्षक लगती है। ड्राइवर के लिए सही ड्राइविंग पोजिशन ढूंढना काफी आसान है, क्योंकि इसमें टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। यह फीचर ड्राइवर को स्टीयरिंग व्हील को अपनी हाइट के अनुसार आगे-पीछे और ऊपर-नीचे करने की सुविधा देता है। इसमें फ्रंट सीट पर बैठकर बाहर का कमांडिंग व्यू मिल पाता है। 

    Hyundai i20 N-Line

    दोनों फ्रंट सीटों के बीच अच्छा-खासा स्पेस है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर एक-दूसरे से टकराते नहीं हैं। कुल मिलाकर, इसका फ्रंट सीट एक्सपीरिएंस काफी आरामदायक और ड्राइवर-फोकस्ड है, जो i20 N Line के स्पोर्टी कैरेक्टर से मेल खाता है।

    पीछे वाली सीट 

    पीछे वाली सीटों की बात करें तो यहां स्पेस की कोई कमी नहीं है। लेगरूम और हेडरूम काफी अच्छा है, और यहां तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। फ्लोर भी काफी हद तक फ्लैट है, जिससे बीच में बैठने वाले पैसेंजर को बैठने में कोई परेशानी नहीं होती। इसमें रियर AC वेंट्स और सीट बैक पॉकेट्स की सुविधा दी गई है। हालांकि, कंफर्ट के मामले में यहां कुछ कमियां हैं। सीटों का रिक्लाइन एंगल यानि पीछे की ओर झुकाव थोड़ा सीधा है, जिससे लंबे सफर में यह ज्यादा आरामदायक महसूस नहीं होती।

    Hyundai i20 N-Line

    इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए कोई सेंटर आर्मरेस्ट भी नहीं दिया गया है, जो इस सेगमेंट की कई कारों में मिलता है। यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण फीचर है जो लंबे सफर में कंफर्ट को बढ़ाता है। इन कमियों के कारण रियर सीट एक्सपीरिएंस के मामले में Tata Altroz को इससे बेहतर माना जाता है। Altroz में ना सिर्फ बेहतर सीट कुशनिंग मिलती है, बल्कि इसका सीटिंग पॉश्चर भी ज्यादा आरामदायक है।

    प्रेक्टिकेलिटी 

    रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए i20 N Line का केबिन काफी प्रैक्टिकल है। 2025 Hyundai i20 N Line में दो कपहोल्डर्स, वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ सेंटर कंसोल स्टोरेज और फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे कुछ स्पेस दी गई है। इसमें चारों दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए जगह मिलती है और इसमें कई छोटी-मोटी चीजें भी रखी जा सकती हैं। इसका ग्लवबॉक्स बहुत बड़ा तो नहीं है, लेकिन इसमें कूलिंग की सुविधा है जिसमें आप अपनी ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए रख सकते हैं। रियर AC वेंट्स के नीचे एक फोन होल्डर भी दिया गया है।  

    Hyundai i20 N-Line

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो i20 N Line में वायरलेस फोन चार्जर के अलावा फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 12V सॉकेट, USB Type-A और Type-C चार्जर भी मिलता है।

    Hyundai i20 N-Line

    और देखें

    फीचर्स के मामले में i20 N Line में बहुत कुछ खास तो नहीं मिलता, लेकिन इसमें कोई भी काम की या जरूरी चीज की कमी नहीं है। 

    i20 N Line हाइलाइट फीचर्स 

    कूल्ड ग्लवबॉक्स 

    पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप 

    वॉइस-असिस्टेड सिंगल-पेन सनरूफ

    कीलेस एंट्री 

    ऑटो हेडलाइट  

    पैडल शिफ्टर्स 

    ऑटोमेटिक और पावर्ड आउटसाइड रियर व्यू मिरर 

    रियर AC वेंट्स  

    टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील 

    वायरलेस फोन चार्जर 

    ऑटो AC

    Type-C चार्जिंग पोर्ट 

    इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इसके लोअर वेरिएंट्स में मिलने वाली 8-इंच की स्क्रीन में वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा है। साउंड के लिए इसमें 7-स्पीकर वाला BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है, जो बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देता है।

    Hyundai i20 N-Line

    इसके अलावा, इसमें Hyundai की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 'ब्लूलिंक' भी है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन से कार के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। होम-टू-कार फंक्शन के जरिए आप अपने घर में रखे एलेक्सा डिवाइस से कार को कमांड दे सकते हैं। इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। इसमें वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया गया है जो केबिन को हवादार दिखाता है। 

    हालांकि, कुछ प्रीमियम फीचर्स की इसमें कमी है, जो इसकी प्रतिद्वंद्वी कार Tata Altroz में मिलते हैं। i20 N Line में 360-डिग्री कैमरा और एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया है। ये दोनों फीचर्स ना सिर्फ कार को एक ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं, बल्कि यह काफी प्रैक्टिकल भी हैं।

    और देखें

    सेफ्टी के मामले में i20 N Line काफी अच्छी है। इसमें 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। डैशकैम, पडल लैंप, ऑटो इनसाइड रियर-व्यू मिरर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर और पैसेंजर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स केवल टॉप वेरिएंट तक ही सीमित हैं।

    Hyundai i20 N-Line

    Hyundai i20 N Line का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन स्टैंडर्ड i20 हैचबैक को 2022 में Global NCAP से 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    और देखें

    इसमें स्टैंडर्ड i20 के बराबर 311 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो कि दो मीडियम साइज के सूटकेस और ओवरनाइट बैग्स रखने के लिए काफी है। हालांकि, इसमें 60:40 स्प्लिट सीटों की सुविधा नहीं दी गई है, इसलिए आप सीटों को फोल्ड करके इसमें कोई बड़ी चीज नहीं रख सकते। 

    Hyundai i20 N-Line

    इसका लोडिंग लिप ज्यादा ऊंचा नहीं है, इसलिए बिना किसी परेशानी के आसानी से सामान बूट में रखा जा सकता है।

    और देखें

    Hyundai i20 N Line में केवल 1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

    Hyundai i20 N-Line

    इंजन  1-लीटर टर्बो पेट्रोल 
    ट्रांसमिशन  6-speed MT/ 7-speed DCT
    आउटपुट  120PS / 172Nm

    यही इंजन Venue N Line में भी मिलता है और यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो फन-2-ड्राइव एक्सपीरिएंस चाहते हैं। इसका रिफाइनमेंट लेवल शानदार है और एग्ज़हॉस्ट को कार के शौकीनों की पसंद के हिसाब से ट्यून किया गया है।

    शहर में परफॉरमेंस

    शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर i20 N Line को चलाना बेहद आरामदायक लगता है। इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन की खासियत यह है कि यह हाई गियर और कम RPM पर भी आसानी से चलता है, जिससे आपको बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। आप ट्रैफिक के साथ आसानी से तालमेल बिठा सकते हैं। इसका DCT गियरबॉक्स बहुत स्मूद है और जरूरत पड़ने पर गियर डाउन करता है, जिससे ओवरटेक करना आसान हो जाता है।

    Hyundai i20 N-Line

    अगर आप मैनुअल वेरिएंट चुनते हैं, तो इसका क्लच काफी हल्का और स्मूद लगता है। यह एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है, खासकर बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में, जहां बार-बार क्लच दबाने से पैर में दर्द होने लगता है। i20 N Line के हल्के क्लच के साथ यह समस्या नहीं होती। हालांकि, परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस होने का एक छोटा सा साइड-इफेक्ट इसके माइलेज पर दिखता है। ज्यादा ट्रैफिक में इसके माइलेज को 10 kmpl से ऊपर तक पहुंचने के लिए थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह शहर के लिए एक प्रैक्टिकल और मजेदार कार है।

    हाइवे परफॉरमेंस 

    Hyundai i20 N Line का टर्बो-पेट्रोल इंजन हाईवे पर अपनी पूरी क्षमता दिखाता है। शहर में शांत और नियंत्रित रहने वाला यह इंजन, हाईवे पर एसेलरेटर दबाते ही एक अलग रूप ले लेता है। जब गाड़ी को ओवरटेक करने या तेजी से स्पीड पकड़ने की जरूरत होती है, तो गियर डाउन करते ही कार में एक जोशीलापन आ जाता है। DCT गियरबॉक्स इस काम को बखूबी करता है, तुरंत सही गियर में शिफ्ट होकर पावर डिलीवरी सुनिश्चित करता है। मैनुअल वेरिएंट में भी गियरशिफ्ट्स स्मूद होते हैं और ड्राइवर को पूरा कंट्रोल महसूस कराते हैं। इस परफॉर्मेंस को और भी रोमांचक बनाता है इसका एग्जॉस्ट नोट। स्टैंडर्ड i20 के मुकाबले, N Line का एग्जॉस्ट साउंड ज़्यादा स्पोर्टी और दमदार है, जो हर बार तेजी से एसेलेरेट करने पर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस में एक नया जोश भर देता है। यह सिर्फ एक साउंड नहीं है, बल्कि यह ड्राइवर को कार से ज़्यादा कनेक्टेड महसूस कराता है।100 km/h स्पीड पर भी कार स्थिर रहती है और इंजन में पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती, जिससे लंबा हाइवे सफर आरामदायक और मजेदार बन जाता है। यह गाड़ी हाइवे पर करीब 12 से 14 किमी/लीटर का माइलेज देती है। 

    Hyundai i20 N-Line

    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कार में अक्सर राइड क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है, लेकिन Hyundai ने i20 N Line में एक अच्छा संतुलन बनाने की कोशिश की है। इसके सस्पेंशन को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ा ट्यून किया गया है, जिससे यह स्पोर्टी लगती है। इसका असर शहर की धीमी गति पर महसूस होता है, जहां स्पीड ब्रेकर्स या गड्ढे केबिन के अंदर थोड़े ज़्यादा पता चलते हैं। हालांकि, यह अनुभव झटकेदार नहीं है, बस आपको सड़क की सतह का एहसास होता रहता है। लेकिन, हाईवे पर यही कड़े सस्पेंशन शानदार साबित होते हैं। तेज गति पर, स्टिफ डैम्पिंग कार को सड़क पर चिपकाकर रखती है, जिससे बॉडी रोल कम होता है और स्टेबिलिटी बेहतरीन महसूस होती है। तेज स्पीड पर लेन बदलते समय या घुमावदार सड़कों पर यह कार बहुत स्थिर लगती है। यह दिखाता है कि सस्पेंशन की ट्यूनिंग सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि हाई-स्पीड सेफ्टी और कॉन्फिडेंस के लिए भी की गई है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा पैकेज है जो रोजमर्रा के कंफर्ट के साथ-साथ वीकेंड पर एक मजेदार ड्राइव भी चाहते हैं।

    Hyundai i20 N-Line

    हैंडलिंग 

    बेहतर परफॉर्मेंस और सस्पेंशन के साथ एक अच्छी हैंडलिंग का होना भी जरूरी है, और i20 N Line इस मामले में बिलकुल  निराश नहीं करती। Hyundai ने इसके स्टीयरिंग व्हील को स्टैंडर्ड i20 के मुकाबले थोड़ा भारी बनाया है। शहर के ट्रैफिक में यह भारीपन इतना ज़्यादा नहीं लगता है कि पार्किंग या धीमी गति पर चलाने में कोई परेशानी हो, लेकिन जैसे ही कार की स्पीड बढ़ती है, इसका फायदा साफ नजर आने लगता है। हाईवे पर, यह भारी स्टीयरिंग ड्राइवर को जबरदस्त कॉन्फिडेंस देता है जिससे तेज़ गति पर लेन बदलना आसान हो जाता है और कॉर्नरिंग करते समय ड्राइवर को पूरा कंट्रोल मिलता है। इसमें स्टीयरिंग व्हील से मिलने वाला फीडबैक बेहतरीन है, जो ड्राइवर को टायर्स की ग्रिप और सड़क की स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी देता है। कुल मिलाकर, भारी स्टीयरिंग और स्टिफ सस्पेंशन का कॉम्बिनेशन i20 N Line को एक ऐसी कार बनाता है जिसे चलाना न सिर्फ आसान है, बल्कि रोमांचक भी है।

    Hyundai i20 N-Line

    और देखें

    Hyundai i20 N Line दो वेरिएंट : N6 और N8 में आती है। 

    i20 N Line N6

    यह लुक्स के मामले में टॉप वेरिएंट जैसा ही है, फर्क केवल इतना है कि इसमें हैलोजन हेडलाइट दी गई है। इसमें LED DRLs की कमी है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। बेस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, फुली ऑटोमेटिक आउटसाइड मिरर और रियर AC वेंट्स जैसे कुछ शानदार फीचर्स के साथ-साथ सभी जरूरी चीजें शामिल हैं। इंफोटेनमेंट पैकेज में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन, 4 स्पीकर और ड्राइवर के लिए डिजिटल TFT डिस्प्ले शामिल है। इसमें 6 एयरबैग, ISOFIX माउंट, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ऑटोमैटिक हेडलाइट, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, और रियर डिस्क ब्रेक जैसे स्टैंडर्ड सेफ़्टी फ़ीचर्स दिए गए हैं। 

    i20 N line N8

    एक्सटीरियर पर इसमें LED DRLs और LED हेडलाइट्स के साथ फुलLED लाइटिंग सेटअप मिलता है। इंटीरियर में लेदरेट डोर आर्मरेस्ट, रेड एम्बिएंट लाइट्स, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट दिए गए हैं। इसमें वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइव मोड (केवल DCT में), वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो अप/डाउन ड्राइवर विंडो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें रियर वाइपर और वॉशर, डैशकैम, पड्ल लैंप्स, ऑटो IRVM और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ट मिलती है। 

    कारदेखो का क्या है कहना 

    Hyundai i20 N Line के बेस वेरिएंट N6 में फ़ंक्शनैलिटी से कोई समझौता नहीं करना पड़ता। अगर आपका बजट कम है, लेकिन आप स्पोर्टी फील वाली मजेदार हैचबैक कार चाहते हैं, तो बेस वेरिएंट को चुन सकते हैं। जबकि, N8 वेरिएंट की ज्यादा कीमत इसके शानदार फीचर्स और अच्छे सेफ्टी फीचर एडिशन को लेकर बिलकुल वाजिब लगती है। अगर आप बिना किसी समझौते वाला कोई पैकेज चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं।

    और देखें

    Hyundai i20 N Line एक हार्डकोर हॉट हैचबैक कार नहीं है, और कंपनी ऐसा दावा भी नहीं करती। स्टैंडर्ड i20 के मुकाबले इसमें किए गए ज़्यादातर बदलाव कॉस्मेटिक हैं, लेकिन जो कुछ मैकेनिकल बदलाव हुए हैं जैसे कि सख़्त सस्पेंशन, भारी स्टीयरिंग और स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट, वे काफी पावरफुल लगते हैं। ये सभी बदलाव मिलकर स्टैंडर्ड i20 के मुकाबले इसके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को काफी मजेदार बनाते हैं। यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक ऐसी कार चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए प्रैक्टिकल हो, जिसमें परिवार के लिए पर्याप्त स्पेस हो, और जब वे चाहें तो उन्हें एक रोमांचक ड्राइव एक्सपीरिएंस मिल सके। 

    आप Hyundai i20 N Line के अलावा यह कारें भी चुन सकते हैं :-

    Tata Altroz

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा फीचर्स 

    • डीजल और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन 

    • खराब सड़कों पर ज्यादा आरामदायक 

    • बेहतर सेफ्टी पैकेज 

    क्यों नापसंद करें 

    • हैंडलिंग इतनी डायनामिक नहीं है 

    • रिफाइनमेंट इतना खास नहीं है 

    Maruti Fronx/Toyota Taisor

    क्यों खरीदें 

    • टर्बो पेट्रोल इंजन मजेदार और एफिशिएंट है 

    • इसका SUV-coupe लुक आकर्षक लगता है 

    • खराब सड़कों पर अच्छा राइड कंफर्ट 

    क्यों नापसंद करें 

    • इसमें क्विक-शिफ्टिंग गियरबॉक्स नहीं है

    • हैंडलिंग इतनी स्पोर्टी नहीं है

    • इंटीरियर फैमिली-फ्रेंडली लगता है, मगर स्पोर्टी नहीं है

    और देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन कलर

    भारत में हुंडई आई20 एन लाइन निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • आई20 एन लाइन एबिस ब्लैक के साथ थंडर ब्लू कलरएबिस ब्लैक के साथ थंडर ब्लू
    • आई20 एन लाइन स्टारी नाईट कलरस्टारी नाईट
    • आई20 एन लाइन थंडर ब्लू कलरथंडर ब्लू
    • आई20 एन लाइन एटलस व्हाइट कलरएटलस व्हाइट
    • आई20 एन लाइन एटलस व्हाइट/एबिस ब्लैक कलरएटलस व्हाइट/एबिस ब्लैक
    • आई20 एन लाइन टाइटन ग्रे कलरटाइटन ग्रे
    • आई20 एन लाइन एबिस ब्लैक कलरएबिस ब्लैक

    comparing हुंडई आई20 एन लाइन rivals

    हुंडई आई20 एन लाइन
    हुंडई आई20 एन लाइन
    Rs.9.32 - 11.79 लाख*
    टाटा कर्व
    टाटा कर्व
    Rs.10 - 19 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11.25 - 21.82 लाख*
    टाटा अल्ट्रोज़
    टाटा अल्ट्रोज़
    Rs.6 - 10.90 लाख*
    स्कोडा स्लाविया
    स्कोडा स्लाविया
    Rs.10 - 18.84 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.59 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (32)4.7User Review (448)4.6User Review (487)4.6User Review (65)4.7User Review (121)नहीं ratings4.7User Review (342)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन998 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी999 सीसी - 1498 सीसी1497 सीसी - 1498 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोलडीजल / पेट्रोल
    पावर118 बीएचपी116 - 123 बीएचपी113.18 - 157.57 बीएचपी113 - 158 बीएचपी72.49 - 88.76 बीएचपी114 - 147.51 बीएचपी105 - 158 बीएचपी
    माइलेज20 किमी/लीटर-17.4 से 21.8 किमी/लीटर--18.79 से 19.76 किमी/लीटर-
    बूट स्पेस311 लीटर500 लीटर-447 लीटर345 लीटर-622 लीटर
    एयरबैग6666666
    वर्तमान में देख रहे हैंआई20 एन लाइन बनाम कर्वआई20 एन लाइन बनाम क्रेटाआई20 एन लाइन बनाम सेल्टोसआई20 एन लाइन बनाम अल्ट्रोज़आई20 एन लाइन बनाम स्लावियाआई20 एन लाइन बनाम सिएरा

    हुंडई आई20 एन लाइन 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्ग टर्म रिपोर्ट: तोड़ रही है मिथक
      हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्ग टर्म रिपोर्ट: तोड़ रही है मिथक

      तो अगली बार जब कोई आपसे कहे कि ईवी से रोडट्रिप पर नहीं जा सकते, तो बस मुस्कुराकर बात टाल दें।

      उज्ज्वलon जुलाई 17, 2026
    • हुंडई क्रेटा ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कुछ मिथको को तोड़ने आई है ये
      हुंडई क्रेटा ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कुछ मिथको को तोड़ने आई है ये

      हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऑप्शंस में से एक है। मैंने इसे चलाने में घंटों बिताए हैं और यह समझना बहुत आसान था कि किफ़ायती कीमत को प्राथमिकता देने वाले देश में इसकी इतनी ज़बरदस्त बिक्री क्यों होती है।

      उज्ज्वलon मई 25, 2026
    • हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्रेटा का सबसे बेस्ट वर्जन!
      हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्रेटा का सबसे बेस्ट वर्जन!

      ये काफी स्पेशियस,फीचर रिच,मॉर्डन और प्रीमियम है और इसमें कुछ एक्सट्रा मॉर्डन फीचर्स दिए गए है

      भानुon जनवरी 27, 2025
    • हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर
      हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर

      6 महीने में हम हुंडई क्रेटा को 7000 किलोमीटर तक ड्राइव कर चुके हैं और मैंने इसे 2200 किलोमीटर ड्राइव किया है।

      भानुon अप्रैल 16, 2025
    • हुंडई अल्कजार रिव्यू
      हुंडई अल्कजार रिव्यू

      नई ​अल्कजार में जरूरी बदलाव हो गए हैं और ये पहले से शार्प हो गई है और इसके केबिन में प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं और साथ ही क्रेटा के मुकाबले इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये ही ज्यादा है।

      भानुon नवंबर 27, 2024

    explore हुंडई आई20 एन लाइन दूसरा hand कारें

    • हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      Rs9.75 लाख
      202535,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      Rs8.08 लाख
      202263,485किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी
      Rs8.95 लाख
      202223,585किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी बीएस6
      हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी बीएस6
      Rs6.75 लाख
      202145,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी बीएस6
      हुंडई आई20 एन लाइन एन8 डीसीटी बीएस6
      Rs6.75 लाख
      202145,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल
      हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल
      Rs7.65 लाख
      20261,400किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा ग्लैंजा जी सीएनजी
      टोयोटा ग्लैंजा जी सीएनजी
      Rs8.75 लाख
      202516,123किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      Rs7.60 लाख
      202523,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      Rs7.99 लाख
      202612,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो ईवी स्मार्ट 19
      टाटा टियागो ईवी स्मार्ट 19
      Rs6.99 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई आई20 एन लाइन यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड32 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (32)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (10)
    • कंफर्ट (11)
    • माइलेज (8)
    • इंजन (8)
    • इंटीरियर (9)
    • स्पेस (4)
    • कीमत (4)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • n
      niraj bhumij on जून 24, 2026
      5
      Sporty King Of Budget Car
      One of the budget car I've seen ever, cause its goes upto 190+ km/h speed. As a luxury vibe, best comfortable seat, And i thought that the spoiler bring it to be bigger than the old version of car spoiler, It might be sporty vibe must be better but it not bad, and the car length actually might be longer upto 5m.
      और देखें
    • v
      vaibhav upadhyay on मई 28, 2026
      4.8
      I'll Drive My Hyundai I20
      I drive my hyundai i20 and the performance is too good. The mileage, interior, pickup, speed, safety and the comfort of the seat is awesome. I have driven 250 km in just 3.30 hours and no back pain, no any issue in the car. Too good car and spacial thanks to Hyundai to make this car. Maza aa gya ye car chala kar. Thanks to hyundai engineer.
      और देखें
      1
    • s
      siddhartha sehgal on अप्रैल 04, 2026
      3.7
      Great To Drive
      Drive handling and stability is very good compared to the normal i20. This car is a pleasure to drive. The driver and passenger seats are especially very comfortable with raised edges for greater stability. Probably the last standing warm hatchback left in India, after Baleno RS and Altroz racer are discontinued.
      और देखें
    • a
      aftab khan on फरवरी 18, 2026
      5
      My Experience
      I have purchased this car and all thanks to car dekho who guided me about the varients and the colours and prices maza aagya bhai Best car at this segment comfort and performance both the things are at its best in this range and the car had the premium feeling in its interior liked the dashboard too much must buy this car..
      और देखें
      1
    • y
      yug thakur on फरवरी 15, 2026
      4.7
      Best Car In This Range Comfortable And Best
      Its an great feature car but in this price range there is no better option as this and the comfort is great and leg space is also good overall if you are looking for an car in the range of 13-14l this would be the best option and you will never regret as i can say Also the inbuilt speakers are great.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन माइलेज

    हुंडई आई20 एन लाइन केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। हुंडई आई20 एन लाइन का माइलेज 11.8 किमी/लीटर से 20 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल20 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई आई20 एन लाइन प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई आई20 एन लाइन की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में आई20 एन लाइन की ऑन-रोड कीमत 10,42,825 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) आई20 एन लाइन और कर्व में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) आई20 एन लाइन की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स-शोरूम और कर्व की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई आई20 एन लाइन के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 9.55 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई आई20 एन लाइन की ईएमआई ₹20,191 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.06 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) हुंडई आई20 एन लाइन में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) हुंडई आई20 एन लाइन ऑटोमेटिक & मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Abhijeet asked on 21 Oct 2023
      Q ) How much discount can I get on Hyundai i20 N Line?
      By CarDekho Experts on 21 Oct 2023

      A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 9 Oct 2023
      Q ) What is the price of the Hyundai i20 N Line?
      By Dillip on 9 Oct 2023

      A ) The Hyundai i20 N-Line is priced from ₹ 9.99 - 12.47 Lakh (Ex-showroom Price in ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Devyanisharma asked on 24 Sep 2023
      Q ) Can I exchange my old vehicle with the Hyundai i20 N Line?
      By CarDekho Experts on 24 Sep 2023

      A ) The exchange of a vehicle would depend on certain factors such as kilometres dri...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      calculate आई20 एन लाइन ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹24,123ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई आई20 एन लाइन ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      हुंडई आई20 एन लाइन में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.11.20 - 14.64 लाख*
      मुंबईRs.10.79 - 13.87 लाख*
      पुणेRs.10.79 - 13.87 लाख*
      हैदराबादRs.11.06 - 14.43 लाख*
      चेन्नईRs.10.97 - 14.55 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अक्टूबर ऑफर देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है