• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पुरानी हुंडई एलीट आई20 में जुड़ा ये खास फीचर

    अप्रैल 2017 से पहले बनी एलीट आई20 के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है

    cardekho
    cardekho
    Published On मई 30, 2018 16:19 ist
    info icon
    published onMay 30, 2018 16:18 IST
    last updated onMay 30, 2018 16:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आपके पास पुरानी हुंडई एलीट आई20 है तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। अप्रैल 2017 से पहले बनी एलीट आई20 के लिए कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आई है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद पुरानी एलीट आई20 के ग्राहक भी एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी का मजा ले पायेंगे।

    2018 Hyundai Elite i20

    कंपनी के अनुसार जिन लोगों के पास अप्रैल 2017 से पहले बनी एलीट आई20 है, वे अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाकर फ्री में सॉफ्टवेयर अपडेट करवा सकते हैं। सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में करीब आधा दिन लगेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद एंड्रॉयड फोन को इंफोटेंमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर गूगल मैप, गूगल म्यूजिक और कॉन्टेक्ट समेत गूगल की दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का अभी भी पुरानी एलीट आई20 में अभाव रहेगा।

    अप्रैल 2017 और इसके बाद बनी एलीट आई20 में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी इनबिल्ट दी गई। पिछले साल जुलाई में मारूति ने भी सियाज़, बलेनो और एस-क्रॉस के लिए ऐसा ही सॉफ्टवेयर अपडेट निकाला था।

    यह भी पढें : हुंडई एलीट आई20 सीवीटी लॉन्च

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है