• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दुनियाभर में बिकीं 10 लाख से ज्यादा हुंडई आई-20

    हुंडई की प्रीमियम हैचबैक आई-20 ने बिक्री का नया खिताब अपने नाम किया है। लॉन्च के बाद से अब तक दुनियाभर में इस कार की दस लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जुलाई 21, 2016 19:51 ist
    info icon
    published onJul 21, 2016 19:51 IST
    last updated onJul 21, 2016 19:51 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की प्रीमियम हैचबैक आई-20 ने बिक्री का नया खिताब अपने नाम किया है। लॉन्च के बाद से अब तक दुनियाभर में इस कार की दस लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इन आंकड़ों में साल 2008 में लॉन्च हुई पहली आई-20, एलीट आई-20 और आई-20 एक्टिव मॉडल शामिल हैं।

    भारत के बी-सेगमेंट में हुंडई की एलीट आई-20 काफी लोकप्रिय कार है। साल 2015 में इसे इंडियन कार ऑफ द ईयर (आईसीओटीवाई) अवॉर्ड भी मिल चुका है। स्टाइलिश डिजायन के साथ-साथ कार में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं।

    यहां देखिए हुंडई आई-20 को किस साल में कितने बिक्री के आंकड़े मिले...

    हुंडई की इस छोटी कार को वैसे तो सभी जगह सराहा गया है। लेकिन बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि विदेशों की बजाय इसकी मांग भारत में ज्यादा है। कार की बिल्ड क्वालिटी, नई टेक्नोलॉजी, आकर्षक डिजायन, बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स की बदौलत इसे वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट कहा जाता है। कंपनी का कहना है कि बाजार में तेजी से बदलते ट्रेंड के अनुरूप इस कार को अपडेट किया जाता रहेगा।

    हुंडई ने साल 2014 वाली आई-20 को हाल ही में अपग्रेड किया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 5.6 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी बलेनो, फॉक्सवेगन पोलो और फोर्ड फीगो से है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है