• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी का नया टीज़र हुआ जारी, दो नए अहम फीचर्स की जानकारी आई सामने

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी पांच वेरिएंट्स ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में आएगी। एक्सटर कार में ड्यूल कैमरा (फ्रंट व रियर पर एक-एक) के साथ डैशकैम मिलेगा। इसका सनरूफ फीचर वॉइस कमांड को सपोर्ट करेगा। हुंडई एक्सटर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा। भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 24, 2023 18:33 ist
    info icon
    published onMay 24, 2023 18:11 IST
    last updated onMay 24, 2023 18:33 IST
    886 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटर भारत की पहली माइक्रो एसयूवी होगी जिसमें सनरूफ फीचर मिलेगा

    Hyundai Exter sunroof

    • हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
    • यह गाड़ी पांच वेरिएंट्स ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में आएगी।
    • एक्सटर कार में ड्यूल कैमरा (फ्रंट व रियर पर एक-एक) के साथ डैशकैम मिलेगा।
    • इसका सनरूफ फीचर वॉइस कमांड को सपोर्ट करेगा।
    • हुंडई एक्सटर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
    • भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    हुंडई एक्सटर का नया टीज़र जारी हुआ है, जिसमें इसके सिंगल-पेन सनरूफ की झलक देखने को मिली है। नई टीज़र इमेज के साथ हुंडई ने इस माइक्रो एसयूवी की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है, भारत में इसे 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सेगमेंट में एक्सटर कार का मुकाबला टाटा पंच से रहेगा।

    दो अहम फीचर से उठा पर्दा

    Hyundai Exter dashcam

    एक्सटर एसयूवी में सेगमेंट-फर्स्ट सनरूफ के अलावा ड्यूल डैशकैम सेटअप फीचर भी दिया जाएगा जो इसमें मिलने वाला सेगमेंट-फर्स्ट फीचर होगा।

    इसके ड्यूल डैशकैम सेटअप में फ्रंट व रियर कैमरा दिया जाएगा, साथ ही इसमें 2.3-इंच डिस्प्ले, स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी और मल्टी-रिकॉर्डिंग मोड भी मिलेंगे। इसके जरिए फूल एचडी रिज़ॉल्यूशन में वीडियो को शूट किया जा सकेगा। ड्यूल कैमरा के साथ इसमें अलग-अलग रिकॉर्डिंग ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनमें ड्राइविंग (नॉर्मल), इवेंट (सेफ्टी) और वेकेशन (टाइम लैप्स) शामिल होंगे।

    अन्य संभावित फीचर 

    Hyundai Exter

    हमारा मानना है कि हुंडई एक्सटर कार में इन दो फीचर्स के अलावा क्रूज़ कंट्रोल, एक बड़ी टचस्क्रीन यूनिट, वायरलेस फोन चार्जिंग और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स कैमरा दिया जाएगा। 

    दो पावरट्रेन ऑप्शन

    हुंडई एक्सटर में केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इसके अलावा इस कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।

    वेरिएंट, प्राइस व कंपेरिजन

    Hyundai Exter

    यह माइक्रो एसयूवी पांच वेरिएंट ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में आएगी। भारत में इसकी कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। टाटा पंच के अलावा इसका मुकाबला सिट्रोएन सी3, रेनो काइगर, मारुति फ्रॉन्क्स और निसान मैग्नाइट से भी रहेगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति जिम्नी समिट सीकर एसेसरी पैक की इन 8 तस्वीरों पर डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ajeet kumar katoch
    May 27, 2023, 3:02:22 PM

    Where to book this car in south delhi

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है