• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी समिट सीकर एसेसरी पैक की इन 8 तस्वीरों पर डालिए एक नजर

    इस ऑफ रोडर कार की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है जिसे जून 2023 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 24, 2023 17:23 ist
    info icon
    published onMay 24, 2023 17:23 IST
    last updated onMay 24, 2023 17:23 IST
    683 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny Accessories

    मारुति जिम्नी को खरीदने की तैयारी कर चुके कई ग्राहकों ने अपनी ऑफ रोडर को स्पेशल बनाने की प्लानिंग कर चुके होंगे। मगर अपने लोकल मॉडिफिकेशन स्टोर पर जाने से पहले डालिए नजर उन एसेसरीज पर जो आप सीधे ही मारुति सुजुकी से खरीद सकते हैं। जिम्नी को मार्केट में पेश करने से पहले मारुति ने इसका समिट सीकर नाम से एसेसरीज पैक से लैस किटेड वर्जन शोकेस किया है जिसकी तस्वीरें आप देख सकेंगे आगेः

    Maruti Jimny Accessories

    जिम्नी के इस एसेसरीज वाले वर्जन को येलो शेड में पेश किया गया है और इसमें ज्यादा रग्ड अपील के लिए कई तरह के कस्टमाइजेशन भी किए गए हैं। 

    Maruti Jimny Accessories

    इसके फ्रंट में स्किड प्लेट को स्टाइलिश गार्निशिंग दी गई है जो इसे एक स्ट्रॉन्ग मैटल लुक दे रहा है। 

    Maruti Jimny Accessories

    जिम्नी में बॉडी क्लैडिंग स्टैंडर्ड दी जाएगी मगर एसेसरीज के पार्ट के तौर पर आप एडिशनल डोर क्लैडिंग भी लगवा सकेंगे। इसके अलावा इसमें ‘जिम्नी‘ के इंस्क्रिप्शन के साथ डार्क क्रोम एप्लीक भी दी गई है। साथ ही इसमें माउंटेंस के डेकेल भी दिए गए हैं जो ये दर्शाते हैं कि ये एक पहाड़ी इलाकों में चलाने लायक कार भी है। 

    यह भी पढ़ेंः मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थार पेट्रोल: माइलेज कंपेरिजन

    Maruti Jimny Accessories

    समिट सीकर पैक के तहत डोर वाइजर्स और ओआरवीएम पर गार्निश भी दी जाएगी। 

    Maruti Jimny Accessories

    इसके पीछे की ओर बूट माउंटेड स्पेयर व्हील कवर के लिए भी कॉस्मैटिक गार्निश की गई है। हालांकि ये समिट सीकर पैक का हिस्सा नहीं है। 

    इसके अलावा शोकेस की गई एसेसरीज में रूफ माउंटेड लगेज रैक के साथ रूफ रेल्स भी शामिल है। 

    Maruti Jimny Accessories

    इसके अलावा कस्टमर्स टेंट/कैनोपी को भी चुन सकते हैं जो रूफ रेल्स से डीटेच होने जैसी लग रही है। इस सेटअप के साथ आपको एक प्रॉपर कैंपिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा फिर चाहे मौसम कैसा भी हो क्यों ना हो। 

    इसके केबिन को भी कुछ गार्निशिंग और सिल प्लेट के साथ ज्यादा स्टाइलिश बनाया गया है। आप चाहें तो अलग तरह के सीट कवर भी चुन सकते हैं जिसकी तस्वीर उपर दी गई है। इसमें ब्लैक ब्राउन थीम के साथ लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा यहां ब्राउन और ब्लैक सीट कुशंस भी नजर आ रहे हैं। 

    Maruti Jimny Accessories

    इसके एसेसरीज और समिट सीकर पैक की कीमत से तो पर्दा नहीं उठाया गया है मगर हमारा मानना है कि जिम्नी के साथ इसकी कीमत 70,000 रुपये तक हो सकती है। 

    जिम्नी एसयूवी में 105 पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 4 डब्ल्यूडी स्टैंडर्ड मिलेगा। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक की चॉइस दी जाएगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है