• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा किया पार, चार महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

    हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 28, 2023 17:56 ist
    info icon
    published onNov 28, 2023 17:56 IST
    last updated onNov 28, 2023 17:56 IST
    781 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter

    • हुंडई की इस माइक्रो एसयूवी कार को जुलाई 2023 में लॉन्चिंग से पहले 10,000 बुकिंग मिल गई थी।

    • इस गाड़ी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    • इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    • एक्सटर एसयूवी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    हुंडई एक्सटर को कंपनी की पहली माइक्रो एसयूवी कार के तौर पर जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। अब इस गाड़ी ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि लॉन्चिंग से पहले ही इस माइक्रो एसयूवी को 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थी। ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इस एसयूवी कार पर औसत चार महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: 2024 रेनो डस्टर की फोटो हुई लीक, जानिए क्या कुछ आया नजर

    देश के टॉप 20 शहरों में एक्सटर कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है जानेंगे आगे:

    शहर 

    वेटिंग पीरियड 

    नई दिल्ली 

    4 महीने 

    बेंगलुरु 

    4 महीने 

    मुंबई 

    4 महीने 

    हैदराबाद 

    3.5 महीने 

    पुणे 

    2-4 महीने 

    चेन्नई 

    4 महीने 

    जयपुर 

    4 महीने 

    अहमदाबाद 

    4 महीने 

    गुरुग्राम 

    3.5 महीने 

    लखनऊ 

    3 महीने 

    कोलकाता 

    4 महीने 

    ठाणे 

    4 महीने 

    सूरत 

    2-3 महीने 

    गाजियाबाद 

    3-3.5 महीने 

    चंडीगढ़ 

    4 महीने 

    कोयंबटूर 

    3-3.5 महीने 

    पटना 

    4 महीने 

    फरीदाबाद 

    4 महीने 

    इंदौर 

    4 महीने 

    नोएडा 

    4 महीने

    फीचर

    Hyundai Exter Cabin

    हुंडई की इस कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, वॉयस कमांड के साथ सिंगल-पेन सनरूफ और ड्यूल-कैमरा डैश कैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार ने 1,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    इंजन

    Hyundai Exter AMT

    एक्सटर कार में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। इस इंजन के साथ इसमें सीएनजी (69 पीएस/95 एनएम) का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें: साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    कीमत व मुकाबला

    भारत में । सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। इसके अलावा इसका कंपेरिजन मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, मारुति फ्रॉन्क्स और सिट्रोएन सी3 से भी है।

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    anilkumar s
    Dec 7, 2023, 7:01:09 PM

    What is the waiting period in kochi Kerala for exter

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ajit menon
      Nov 30, 2023, 4:40:48 PM

      What’s the Exter waiting period in Munbai?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है