• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में नज़र आएगी ये हुंडई कार

    मारूति सुज़ुकी बलेनो की देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 24, 2017 17:49 ist
    info icon
    published onAug 24, 2017 17:49 IST
    last updated onAug 24, 2017 17:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Hyundai Elite i20

    हुंडई इन दिनों एलीट आई-20 के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है, अप्रैल महीने में इस कार को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब जानकारी मिली है कि कंपनी एलीट आई-20 फेसलिफ्ट को अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश कर सकती है।

    2017 Hyundai Elite i20

    मौजूदा एलीट आई-20 की बात करें तो यह भारत में करीब तीन साल से बिक्री के लिए उपलब्ध है। साल 2015 में जब मारूति ने बलेनो को लॉन्च किया था तब कयास लगाए जा रहे थे कि एलीट आई-20 की बिक्री प्रभावित हो सकती है। लेकिन बलेनो आने के बाद भी एलीट आई-20 की बिक्री प्रभावित नहीं हुई, इसे हर महीने 10 हजार से 12 हजार बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं।

    एलीट आई-20 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर वाली कार है, इस में छह एयरबैग, ड्यूल-टोन लेआउट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी समेत कई अच्छे और काम के फीचर दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि एलीट आई-20 फेसलिफ्ट को सेगमेंट में सबसे ऊपर रखने के लिए कंपनी इस में नई वरना वाले कुछ फीचर दे सकती है। फेसलिफ्ट एलीट आई-20 में प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, आर्कामिस साउंड सिस्टम, ईको कोटिक और सनरूफ दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है