• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एलीट आई20 हुई बंद, जल्द लॉन्च होगी नई आई20

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने एलीट आई20 कार को बंद कर दिया है। कंपनी की योजना अब भारत में 5 नवंबर को नई आई20 (New i20) लॉन्च करने की है, जिसके चलते इसके मौजूदा मॉडल को बंद करने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस गाड़ी को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 28, 2020 10:29 ist
    info icon
    published onOct 28, 2020 10:29 IST
    last updated onOct 28, 2020 10:29 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने दूसरी जनरेशन की एलीट आई20 को बंद किया है जो केवल बीएस6 पेट्रोल इंजन में मिलती थी।

    Hyundai Elite i20

    • यह हुंडई कार तीन वेरिएंट मैग्ना प्लस, स्पोर्ट्ज प्लस और एस्टा (ओ) में उपलब्ध थी।
    • इस गाड़ी की कीमत 6.56 लाख से 8.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।
    • हुंडई 5 नवंबर को नई आई20 कार लॉन्च करेगी, हालांकि इसके साथ ‘एलीट’ टैग नहीं आएगा।

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने एलीट आई20 कार को बंद कर दिया है। कंपनी की योजना अब भारत में 5 नवंबर को नई आई20 (New i20) लॉन्च करने की है, जिसके चलते इसके मौजूदा मॉडल को बंद करने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस गाड़ी को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    Hyundai Elite i20 petrol engine

    मौजूदा हुंडई एलीट आई20 की बात करें तो यह तीन वेरिएंट मैग्ना प्लस, स्पोर्ट्ज प्लस और एस्टा (ओ) में उपलब्ध थी। इसके स्पोर्ट्ज प्लस वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन मिलता था। हुंडई की इस कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया था।

    यह भी पढ़ें : हुंडई आई20 एन से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    नई हुंडई आई20 तीन इंजन ऑप्शन: 1.2 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में मिलेगी। ये सभी इंजन ऑप्शन हुंडई वेन्यू में भी दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी इस प्रकार हैः-

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    114 एनएम

    172 एनएम

    240 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी*, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी

    दूसरी जनरेशन की हुंडई आई20 की प्राइस 6.56 लाख से 8.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तीसरी जनरेशन की आई20 कार की कीमत 6 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस 5- सीटर कार का कंपेरिजन टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और फोक्सवैगन पोलो से होगा।

    यह भी पढ़ें : नई हुंडई आई20 में मिलेगा सनरूफ, कार के इंटीरियर की जानकारी भी आई सामने

    was this article helpful ?

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है