• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन एसयूवी का कौनसा वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा, जानिए यहां

    हुंडई क्रेटा एन लाइन एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह रेगुलर क्रेटा का स्पोर्टी वर्जन है, जो दो वेरिएंट: एन8 और एन10 में उपलब्ध है। क्रेटा एन लाइन स्टैंडर्ड क्रेटा के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है। यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि क्रेटा एन लाइन के किस वेरिएंट को चुना जाए तो यह खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 18, 2024 14:16 ist
    info icon
    published onMar 18, 2024 14:16 IST
    last updated onMar 18, 2024 14:16 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line variants explained

    हुंडई क्रेटा एन लाइन एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह रेगुलर क्रेटा का स्पोर्टी वर्जन है, जो दो वेरिएंट: एन8 और एन10 में उपलब्ध है। क्रेटा एन लाइन स्टैंडर्ड क्रेटा के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है। यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं कि क्रेटा एन लाइन के किस वेरिएंट को चुना जाए तो यह खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है।

    यहां देखें इसके इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन:

    Hyundai Creta N Line 6-speed MT

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    पावर

    160 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    *डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने खरीदी लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी, जानिए इस कार की प्राइस, फीचर और अन्य खूबियां

    क्रेटा एन लाइन कुल छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:

    • टाइटन ग्रे मैट

    • एबिस ब्लैक

    • एटलस व्हाइट

    • थंडर ब्लू के साथ एबिस ब्लैक रूफ

    • शेडो ग्रे के साथ एबिस ब्लैक रूफ

    • एटलस व्हाइट के साथ एबिस ब्लैक रूफ

    यहां देखें नई हुंडई क्रेटा एन लाइन की वेरिएंट-वाइज इंट्रोडक्ट्री कीमतें:

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल एमटी 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी 

    एन8

    16.82 लाख रुपये 

    18.32 लाख रुपये 

    एन10

    19.34 लाख रुपये 

    20.30 लाख रुपये 

    रेगुलर एन8 और एन10 वेरिएंट के मुकाबले टाइटन ग्रे मैट शेड की कीमत 5,000 रुपये ज्यादा रखी गई है, जबकि इसके ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन 15,000 रुपये ज्यादा महंगे हैं।

    Hyundai Creta N Line rear

    इस कार के सभी वेरिएंट्स का हमनें एनालिसिसस भी किया है जिनके बारे में आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष

    एन8

    दमदार टेक्नोलॉजी से लैस, लेकिन कई बेसिक फीचर्स का अभाव। यदि आप कम बजट में मैनुअल गियरबॉक्स से लैस स्पोर्टी क्रेटा चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं, लेकिन इसे फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस के लिए स्किप भी किया जा सकता है।

    एन10

    ज्यादा सेफ्टी फीचर और एन-लाइन स्पेसिफिक एसयूवी एक्सपीरिएंस के लिए इसे चुनें।

    सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा एन लाइन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है