• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने खरीदी लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी, जानिए इस कार की प्राइस, फीचर और अन्य खूबियां

    भूल भुलैया 2 के एक्टर कार्तिक आर्यन ने लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी का टॉप मॉडल कुछ कस्टमाइजेशन के साथ खरीदा है, जिससे इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 18, 2024 10:45 ist
    info icon
    published onMar 18, 2024 10:45 IST
    last updated onMar 18, 2024 10:45 IST
    196 Views
    • Write a कमेंट

    Kartik Aaryan in his new Land Rover Range Rover SV

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी खरीदी है। इससे पहले शिखर धवन और रणबीर कपूर जैसी सेलिब्रिटी भी लैंड रोवर की ये लग्जरी एसयूवी खरीद चुके हैं। कार्तिक आर्यन ने इसमें कुछ कस्टमाइजेशन करवाएं हैं जिससे इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के आसपास हो सकती है।

    Kartik Aaryan with his McLaren GT gifted to him by Bhushan Kumar

    कार्तिक आर्यन ने इस एसयूवी का टॉप मॉडल एसवी चुना है जिसकी बूटलिड पर यह बैजिंग देखी जा सकती है। यह रेंज रोवर एसयूवी लिगुरियन ब्लैक कलर में है। भूल भुलैया 2 के एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी एसयूवी में ऑप्शनल 22-इंच ब्लैक अलॉय व्हील का विकल्प चुना है।  

    कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में नई रेंज रोवर एसयूवी के अलावा लैम्बॉर्गिनी यूरूस और मैक्लारेन जीटी भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें: सरकार ने नई ईवी पॉलिसी को दी मंजूरी: इंपोर्ट टैक्स कम किया, टेस्ला की भारत में एंट्री हुई आसान

    रेंज रोवर एसवी पावरट्रेन

    लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी के एसवी वेरिएंट में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 615 पीएस की पावर और 750 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। लैंड रोवर रेंज रोवर कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 4.6 सेकंड लगते हैं।

    रेंज रोवर के दूसरे वेरिएंट्स में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो पावरट्रेन के अलावा 3-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 3-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी रखा गया है। लैंड रोवर ने तीनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है। सभी वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

    फीचर

    Land Rover Range Rover cabin

    रेंज रोवर एसवी टॉप मॉडल है जिसमें कई कंफर्ट फीचर मिलते हैं। इसमें 24 तरह से एडजस्ट होने वाली हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट (मसाज फंक्शन के साथ), ड्यूल 11.4-इंच रियर इंटरटेनमेंट स्क्रीन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और 13.1-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। कार्तिक आर्यन के सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में हम इस एसयूवी में स्प्लिट फोल्डिंग टेलगेट फंक्शनैलिटी भी देख सकते हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी), कई एयरबैग, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Land Rover Range Rover

    लैंड रोवर रेंज रोवर की कीमत 2.39 करोड़ रुपये से 4.46 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला बेंटले बेंटेएगा, रोल्स-रॉयस कुलिनन और मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस से है।

    यह भी देखेंः लैंड रोवर रेंज रोवर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    लैंड रोवर रेंज रोवर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है