• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा का ज्यादा फीचर लोडेड नया सीएनजी वेरिएंट हुआ लॉन्च,जानिए प्राइस

    दो साल से हुंडई ऑरा में सीएनजी किट का ऑप्शन केवल मिड वेरिएंट एस में ही दिया जा रहा था। कंपनी ने अब ऑरा सीएनजी एसएक्स टॉप वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 8.57 लाख रुपये रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 21, 2022 16:11 ist
    info icon
    published onJun 21, 2022 16:11 IST
    last updated onJun 21, 2022 16:11 IST
    8.5K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Aura

    • हुंडई ऑरा सीएनजी अब दो वेरिएंट्स: मिड एस और टॉप एसएक्स में रहेगी उपलब्ध
    • 8 इंच टचस्क्रीन और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं ऑरा सीएनजी के एसएक्स ट्रिम में 
    • पेट्रोल मॉडल वाले वेरिएंट्स के मुकाबले 95,000 रुपये ज्यादा रखी गई है इनकी कीमत 
    • 1.2 लीटर इंजन (69पीएस/95एनएम) दिया गया है इसके सीएनजी ट्रिम्स में
    • मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी और टाटा टिगॉर सीएनजी से है इसका मुकाबला 

    दो साल से हुंडई ऑरा में सीएनजी किट का ऑप्शन केवल मिड वेरिएंट एस में ही दिया जा रहा था। कंपनी ने अब ऑरा सीएनजी एसएक्स टॉप वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 8.57 लाख रुपये रखी गई है। पेट्रोल मॉडल्स के मुकाबले इस कार के सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 95,000 रुपये ज्यादा है। 

    Hyundai Aura diesel engine

    ऑरा सीएनजी में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है जो 69 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हुंडई की इस सब 4 मीटर सेडान में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है जिसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट 83 पीएस और 114 एनएम है। वहीं ये 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन में भी उपलब्ध है जिसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट 100 पीएस/172 एनएम है। जहां 1.2 लीटर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। वहीं इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन ही दिया गया है। 

    Hyundai Aura touchscreen

    हुंडई ऑरा सीएनजी के इस नए वेरिएंट में अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 15 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स,8 इंच टचस्क्रीन और रिवर्सिंग कैमरा का फीचर शामिल है। 

    हुंडई ऑरा भारत की उन तीन सेडान कारों में से एक है जिनमें सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा मारुति डिजायर और टाटा टिगॉर में भी सीएनजी किट दिया जा रहा है। जहां मारुति डिजायर सीएनजी की कीमत 8.23 लाख रुपये से लेकर 8.91 लाख रुपये के बीच है। वहीं टाटा टिगॉर सीएनजी की प्राइस 7.85 लाख रुपये से लेकर 8.57 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें:सीएनजी कारों में क्यों नहीं दिया जाता ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, ये है असल वजह

    Hyundai Aura rear

    हुंडई का कहना है कि हर महीनें वो ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा सीएनजी की करीब 6000 यूनिट्स तैयार कर रही हैं और कंपनी इनकी सेल्स परफॉर्मेंस से भी काफी खुश है। अब इस सेडान के नए वेरिएंट के लॉन्च होने से इसकी सेल्स में और इंप्ररुवमेंट आने के आसार हैं। 

    सभी कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है