• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    25 नवंबर को उठेगा नई होंडा सिटी से पर्दा 

    वर्तमान में उपलब्ध होंडा सिटी अपने चौथे जनरेशन दौर में है। 25 नवंबर 2019 को होंडा थाईलैंड में इसके पांचवें जनरेशन मॉडल को पेश करेगी।

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 12, 2019 19:43 ist
    info icon
    published onNov 12, 2019 19:39 IST
    last updated onNov 12, 2019 19:43 IST
    602 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर सेडान कारों में से एक है। वर्तमान में उपलब्ध होंडा सिटी अपने चौथे जनरेशन दौर में है। आगामी 25 नवंबर को कंपनी थाईलैंड में इसके पांचवें जनरेशन मॉडल से पर्दा उठाने वाली है।   

    2020 Honda City: What To Expect?

    भारत में भी पांचवी जनरेशन होंडा सिटी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह बिलकुल नई डिज़ाइन के साथ आएगी। संभवना है कि नई होंडा सिटी की डिज़ाइन सिविक और अकॉर्ड से मिलती जुलती हो सकती है। यह इसके मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी होगी। साथ ही इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स भी मिलेंगे। बात की जाए इंटीरियर की तो इसमें बिलकुल नया डैशबोर्ड और पहले से कई ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। इनमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। हमें अंदेशा है कि नई सिटी में नई जैज़ के जैसा केबिन/डैशबोर्ड दिया जा सकता है।

    2020 Honda Jazz

    होंडा वर्तमान में उपलब्ध सिटी सेडान के पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर चुकी है। देश के कुछ चुनिंदा शोरूमों पर इसकी अनाधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। नई होंडा सिटी में इस इंजन को ज्यादा पावर और माइलेज के लिए डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस इंजन को नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उतार सकती है। 

    थाईलैंड में शोकेस होने वाली नई सिटी में होंडा की लेटेस्ट आई-एमएमडी (इंटेलीजेंट मल्टी मोड ड्राइव) तकनीक से लैस बिलकुल नया पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। न्यू-जनरेशन होंडा जैज़ में भी कंपनी ने इसी पावरट्रैन को पेश किया था। भारत में लॉन्च होने वाली नई सिटी में शायद कंपनी हाइब्रिड सिस्टम की पेशकश नहीं करें। हालांकि, भविष्य में इसे जरूर दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें अमेज़ की तरह 1.5-लीटर डीजल इंजन बीएस6 मनकों पर अपडेट कर पेश किया जा सकता है।  

    2020 Honda City To Break Cover This November

    2020 में भारत में ऑटो एक्सपो होना है। लेकिन होंडा, टोयोटा, फोर्ड और जीप सहित कई मास-मार्केट कंपनियां इसमें भाग नहीं लेगी। ऐसे में कार प्रेमी इस नई सिटी की झलक एक्सपो में नहीं पा सकेंगे। लेकिन उम्मीद है कि इसे 2020 की दूसरी छमाही में लांच से पहले देश में शोकेस जरूर किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज़, टोयोटा यारिस, स्कोडा रैपिड और हुंडई वरना से जारी रहेगा। 

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है