• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी बीएस6 की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    अप्रेल 2020 तक कंपनी बीएस6 डीज़ल इंजन वाली होंडा सिटी को भी कर सकती है लॉन्च  

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 06, 2019 16:58 ist
    info icon
    published onNov 06, 2019 16:58 IST
    last updated onNov 06, 2019 16:58 IST
    345 Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा ने फिलहाल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को ही बीए6 नॉर्म्स के अनुसार किया है अपग्रेड
    • जयपुर, पुणे, कोलकाता और लखनऊ  के डीलर्स ने शुरू की इस अपडेट सेडान की बुकिंग 
    • बीएस6 इंजन के कारण कार की कीमत में हो सकता है 30,000 रुपये तक का इजाफा 

    होंडा नई जनरेशन सिटी सेडान से इंटरनेशनल मार्केट में इस महीने के अंत तक पर्दा उठा देगी। मगर, उससे पहले कंपनी भारत में इसके मौजूदा पेट्रोल मॉडल का बीएस6 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने दिल्ली के आरटीओ ऑफिस में सिटी के बीएस6 पेट्रोल मैनुअल वर्जन का पंजीकरण कराया है। 

    जानकारी के अनुसार पुणे, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, कोलकाता और लखनऊ  के कई डीलर्स ने तो बीएस6 इंजन वाली होंडा सिटी की अनाधिकृत एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। 

    होंडा इंडिया ये पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वो बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बावजूद भी भारत में डीज़ल कारों को बेचना बंद नहीं करेगी। कंपनी बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली सिटी को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं कंपनी अप्रेल 2020 से पहले इसका बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेडेड डीज़ल वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। 

    बीएस6 अपडेट होंडा सिटी का वेरिएंट लाइनअप इसके मौजूदा मॉडल के जैसा ही रहने के आसार हैं। होंडा सिटी का मौजूदा मॉडल 4 वेरिएंट: एसवी, वी,वीएक्स और ज़ेडएक्स में उपलब्ध है। अपडेट होंडा सिटी में मौजूदा मॉडल वाले ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में सेफ्टी के लिहाज़ से होंडा सिटी बीएस6 में रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और एलईडी डीआरएल दिए जा सकते हैं। 

    होंडा सिटी के मौजूदा मॉडल की कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 14.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। बीएस6 इंजन से लैस हो जाने के बाद इस गाड़ी की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: जानें ऑन-रोड कितना माइलेज देती है हुंडई एलांट्रा ऑटोमैटिक 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sudarshan rao n
    Dec 12, 2019, 7:47:41 PM

    City 2020 ,if introduced late honda co will loose customers. It should be available in Jan 2020

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on होंडा सिटी 4th generation

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है