• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एसयूवी आज होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    होंडा एलिवेट कार से जुड़ी काफी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी है, इस गाड़ी की कुछ यूनिट्स डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 04, 2023 10:59 ist
    info icon
    published onSep 04, 2023 10:59 IST
    last updated onSep 04, 2023 10:59 IST
    141 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    होंडा एलिवेट कॉम्पेक्ट एसयूवी को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी भारत में अपना नया मॉडल छह साल बाद लेकर आ रही है, इससे पहले आखिरी बार डब्ल्यूआर-वी को 2017 में उतारा गया था। इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी लॉन्चिंग के बाद शुरू होगी।

    होंडा एलिवेट एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, इस पर डालते हैं एक नज़र:

    साइज

    Honda Elevate

    लंबाई 

    4,312 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,790 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,650 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,650 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    458 लीटर 

    एलिवेट कार की ऊंचाई और ग्राउंड क्लियरेंस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में यह दूसरी कार है जिसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। बता दें कि सी3 एयरक्रॉस कार में सबसे ज्यादा 511 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    Honda Elevate

    स्पेसिफिकेशन 

    होंडा एलिवेट

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    माइलेज 

    15.31 किलोमीटर प्रति लीटर / 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर

    एलिवेट कार में होंडा सिटी वाला 1.5-लीटर आई-वी टेक पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, इसमें इस इंजन को ट्यून करके पेश किया गया है, जिसके चलते अब यह 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। एलिवेट एसयूवी में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, इसकी बजाए कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक उतारेगी।

    यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट एस वेरिएंट में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    संभावित प्राइस

    Honda Elevate

    एलिवेट 

    एमटी 

    सीवीटी 

    एसवी 

    10.99 लाख रुपये 

    -

    वी

    11.90 लाख रुपये 

    13.15 लाख रुपये 

    वीएक्स 

    13 लाख रुपये 

    14.25 लाख रुपये 

    जेडएक्स

    14.25 लाख रुपये 

    15.50 लाख रुपये 

    होंडा एलिवेट एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है। इस लिहाज से इसकी शुरूआती प्राइस प्रतिद्वंदियों के काफी करीब रखी जाएगी। चूंकि इस अपकमिंग कार में एक ही पावरट्रेन ऑप्शन मिलेगा, ऐसे में उम्मीद है कि इसका टॉप वेरिएंट मुकाबले में मौजूद कारों (कई सारे इंजन ऑप्शंस के साथ) से सस्ता हो सकता है।

    फीचर

    Honda Elevate Interior

    होंडा एलिवेट कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 17-इंच अलॉय व्हील, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    सेफ्टी

    Honda Elevate interior

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, लेन-वॉच कैमरा, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    होंडा ने एलिवेट कार की लॉन्चिंग से पहले इसका इंटरनल क्रैश टेस्ट भी किया, जिससे उम्मीद लगाई जा रही हे कि कि इस गाड़ी को एनकैप से अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। एशियन एनकैप में सिटी सेडान को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जबकि अमेज़, जैज़ और चौथी जनरेशन सिटी सेडान को पुराने ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। अनुमान है कि एलिवेट एसयूवी स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन के बाद कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की अगली कार हो सकती है जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट प्राइस एनालिसिस: क्या मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से सस्ती होगी ये कार? जानिए यहां

    कंपेरिजन

    Honda Elevate

    सेगमेंट में होंडा एलिवेट एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है