• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, मई में होगी लॉन्च

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार (सिटी ई:एचईवी) को भारत में मई में लॉन्च होने वाली है। अब यह हाइब्रिड सेडान कार कंपनी के डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 27, 2022 17:24 ist
    info icon
    published onApr 27, 2022 17:24 IST
    last updated onApr 27, 2022 17:24 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा सिटी हाइब्रिड कार में रियर साइड पर ई:एचईवी और जेडएक्स बैजिंग दी गई है।
    • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (98 पीएस), दो इलेक्ट्रिक मोटर और 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक दिया गया है।
    • कंपनी का दावा है कि यह सेडान कार 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी।
    • यह गाड़ी एडीएएस, 8-इंच टचस्क्रीन और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आएगी।
    • भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 18.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू सकती है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार (सिटी ई:एचईवी) को भारत में मई में लॉन्च होने वाली है। अब यह हाइब्रिड सेडान कार कंपनी के डीलरशिप्स पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है।

    डीलरशिप पर नज़र आए इस मॉडल को प्लेटिनम व्हाइट पर्ल शेड में देखा गया है। यह उन पांच में से एक कलर ऑप्शन है जो इस कार के साथ मिलेगा। सिटी हाइब्रिड कार स्टैंडर्ड मॉडल के टॉप वेरिएंट जेडएक्स पर बेस्ड है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, नई डिज़ाइन की फॉग लैम्प हाउसिंग और हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है। रियर साइड पर इसमें मॉडल स्पेसिफिक बैजिंग भी मिलती है।

    इस गाड़ी के इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रेगुलर मॉडल की तरह ही इसके केबिन में भी ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है। कंपनी इस कॉम्पेक्ट सेडान के हाइब्रिड वर्जन के साथ ऑटो एसी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दे रही है।

    सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सिटी हाइब्रिड कार में होंडा सेंसिंग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है। इसके अलावा इसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी सेफ्टी फीचर लिस्ट में छह एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल है।

    Upcoming Honda City Hybrid India-spec Details Revealed

    इस अपकमिंग सेडान कार में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (98 पीएस और 127 एनएम), दो इलेक्ट्रिक मोटर और 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर का पावर आउटपुट 109 पीएस (संयुक्त पावर आउटपुट 126 पीएस) और 253 एनएम है।

    इंजन के साथ इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेडान कार 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी। कम स्पीड पर इस हाइब्रिड सेडान कार को प्योर ईवी मोड में भी चलाया जा सकेगा।

    कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत 18.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर तो गाड़ी मौजूद नहीं है, लेकिन इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्ट्स के 1.5-लीटर वेरिएंट से किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी हाइब्रिड का करें इंतजार या चुनें इसके कंपेरिजन वाली दूसरी कार, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है