• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, भारत में इस दिन आएगी यह सेडान कार

    होंडा अपनी सिटी ई:एचईवी कार को फुली लोडेड जेडएक्स सेंसिंग वेरिएंट में उतारेगी।   सिटी हाइब्रिड में 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक, ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।  आईसीई वर्जन से अलग दिखाने के लिए इसमें हल्के-फुल्के कोस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जिनमें नए डिज़ाइन वाली फॉग लैंप हाउसिंग और हनीकॉम्ब पैटर्न वाली रेडिएटर ग्रिल शामिल है। इस सेडान कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडीएएस और सनरूफ दिया गया है।  भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 18.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 28, 2022 16:51 ist
    info icon
    published onApr 28, 2022 16:51 IST
    last updated onApr 28, 2022 16:51 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा अपनी सिटी ई:एचईवी कार को फुली लोडेड जेडएक्स सेंसिंग वेरिएंट में उतारेगी।  

    • सिटी हाइब्रिड में 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक, ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

    • आईसीई वर्जन से अलग दिखाने के लिए इसमें हल्के-फुल्के कोस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जिनमें नए डिज़ाइन वाली फॉग लैंप हाउसिंग और हनीकॉम्ब पैटर्न वाली रेडिएटर ग्रिल शामिल है।

    • इस सेडान कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडीएएस और सनरूफ दिया गया है। 

    • भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 18.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। कंपनी ने अब इस अपकमिंग कार की लॉन्च डेट भी साझा कर दी है। भारत में इसे 4 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी का प्रोडक्शन कंपनी के राजस्थान स्थित प्लांट में किया जा रहा है।

    Upcoming Honda City Hybrid India-spec Details Revealed

    होंडा ने इस सेडान कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (98 पीएस/127 एनएम) के साथ सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया है। इस हाइब्रिड सिस्टम में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप और 0.7 किलोवाट आवर बैटरी पैक शामिल है। 

    इस कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 109 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इंजन के साथ इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाएगा। सिटी हाइब्रिड में दी गई पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट 126 पीएस है।  

    यह मॉडल कम स्पीड पर प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर भी चल सकता है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी औसत 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी। 

    सिटी हाइब्रिड कार फुली लोडेड जेडएक्स सेंसिंग वेरिएंट में बेची जाएगी। आईसीई वर्जन से अलग दिखाने के लिए इसमें हल्के-फुल्के कोस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जिनमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली रेडिएटर ग्रिल, नए डिज़ाइन वाली फॉग लैंप हाउसिंग और रियर साइड पर ई:एचईवी बैजिंग शामिल है। 

    इस 5 सीटर कार में सिंगल-पैन सनरूफ, ऑटो एसी, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-इंच टचस्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह गाड़ी सेगमेंट-फर्स्ट एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर के साथ भी आएगी जिसके तहत ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो-हाई बीम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    भारत में सिटी हाइब्रिड की प्राइस 18.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के करीब रखी जा सकती है। सेगमेंट में सिटी हाइब्रिड का मुकाबला स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्ट्स के टॉप वेरिएंट से होगा।

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है