• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी : तस्वीरों के जरिए डालिए इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर पर एक नजर

    ​​​​​​एमजी ने कॉमेट ईवी से भारत में पर्दा उठा दिया है। यह एक 2-डोर अल्ट्रा-कॉम्पेक्ट ईवी है जिसमें 17.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक (रिपोर्ट के अनुसार) दिया जाएगा। इस गाड़ी की सर्टिफाइड रेंज 230 किलोमीटर होगी। हमनें कॉमेट ईवी के एक्सटीरियर की तस्वीरें हाल ही में साझा की थी, अब इमेज गैलरी के जरिए इस गाड़ी के इंटीरियर पर डालते हैं एक नज़र :-   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 21, 2023 12:56 ist
    info icon
    published onApr 21, 2023 12:54 IST
    last updated onApr 21, 2023 12:56 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी कॉमेट ईवी एक 2-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है जिसमें चार लोग बैठ सकेंगे।

    ​​​​​​एमजी ने कॉमेट ईवी से भारत में पर्दा उठा दिया है। यह एक 2-डोर अल्ट्रा-कॉम्पेक्ट ईवी है जिसमें 17.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक (रिपोर्ट के अनुसार) दिया जाएगा। इस गाड़ी की सर्टिफाइड रेंज 230 किलोमीटर होगी। हमनें कॉमेट ईवी के एक्सटीरियर की तस्वीरें हाल ही में साझा की थी, अब इमेज गैलरी के जरिए इस गाड़ी के इंटीरियर पर डालते हैं एक नज़र :-  

    MG Comet EV Interior

    कॉमेट ईवी में लाइट शेडेड ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें व्हाइट और ग्रे कलर थीम मिलती है, साथ ही इसमें ए-पिलर और डैशबोर्ड जैसे कई हिस्सों पर कई सारे फ्लैट सरफेस दिए गए हैं। 

    MG Comet EV Interior

    एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार में लैदर रैप्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, फोन और वॉइस असिस्ट कंट्रोल मिलते हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए दो बटन काम के नहीं है जो बताते हैं कि कंपनी ने इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में से कई फीचर हटा दिए हैं।

    MG Comet EV Interior

    एमजी कॉमेट ईवी में ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले दिए गए हैं। तस्वीरों में नज़र आ रहा डिस्प्ले इसका डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है जिसके बाएं तरफ आप कार का स्टेटस, ड्राइव मोड, बैटरी रिजनरेशन मोड और चार्ज फ्लो देख सकते हैं। जबकि, स्क्रीन के सेंटर पर इसमें रोड का रियर व्यू दिख पाता है, साथ ही दरवाजा खुले होने और हेडलैंप्स ऑन होने की जानकारी भी मिल पाती है। वहीं, दाएं तरफ इसमें बैटरी चार्ज, रेंज, ओडोमीटर, स्पीडोमीटर से जुड़ी जानकारी दी गई है। 

    MG Comet EV Interior

    इसके ड्यूल डिस्प्ले सेटअप का दूसरा हिस्सा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट है। कॉमेट ईवी की टचस्क्रीन यूनिट वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें एसी वेंट्स के नीचे की तरफ क्लाइमेट कंट्रोल पेनल्स को पोज़िशन किया गया है जिस पर रोटरी डायल्स और ड्राइव मोड स्विच मिलते हैं।  

    MG Comet EV Interior

    इसमें फैब्रिक सीटों पर व्हाइट स्ट्राइप के साथ ग्रे कलर की फिनिशिंग दी गई है। इसमें गियर नॉब और मैनुअल पार्किंग ब्रेक के लिए रोटरी डायल दिए गए हैं। 

    MG Comet EV Interior

    विंडो कंट्रोल्स को इसमें ड्राइव सिलेक्ट रोटरी डायल के पीछे की तरफ दिया गया है। रोटरी डायल पर इसमें हर एक मोड जैसे चार्ज, रिवर्स, न्यूट्रल और ड्राइव के लिए अलग-अलग एलईडी इल्युमिनेशन दिया गया है।  

    MG Comet EV Interior

    एमजी कॉमेट ईवी की रियर सीट ऐसी है जिसे हर कोई देखना पसंद करेगा। पीछे की तरफ इसमें बेंच लेआउट वाली दो सीटें दी गई हैं। इसमें दोनों रियर पैसेंजर के लिए फिक्सड रियर हेडरेस्ट और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दी गई हैं। सीट के नीचे के हिस्से पर दिया गया ब्लैक डॉट बताता है कि इसमें आइएसोफिक्स एंकरेज फीचर भी मिलता है। रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें एरोप्लेन स्टाइल विंडो सेक्शन दिए गए हैं।

    भारत में कॉमेट ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : एमजी कॉमेट ईवी : इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर डिजाइन पर एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है