• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी : इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर डिजाइन पर एक नजर

    एमजी कॉमेट ईवी को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 20, 2023 11:59 ist
    info icon
    published onApr 20, 2023 11:59 IST
    last updated onApr 20, 2023 11:59 IST
    603 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    एमजी मोटर्स ने भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट से पर्दा उठा दिया है जिसकी लंबाई 3 मीटर से कम है। इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए नजर इस अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मॉडल के एक्सटीरियर परः

    फ्रंट

    MG Comet EV Front
    MG Comet EV Charging Port

    कॉमेट ईवी के फ्रंट को काफी सोबर लुक दिया गया है जिसमें कार के सामने की पूरी चौड़ाई तक फैले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स लगे हैं। वहीं डीआरएल स्ट्रिप के नीचे चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट कैमरा भी नजर आ रहा है। 

    MG Comet EV Headlamps

    इसके अलावा यहां कार के दोनों छोर पर ट्विन पॉड एलईडी हेडलाइट भी दी गई है। वहींं बंपर पर टर्न इंडिकेटर्स भी लगे हैं जिनमें क्रोम इंसर्ट्स दिए गए हैं। 

    साइड

    MG Comet EV Side

    एमजी कॉमेट ईवी के साइड डिजाइन की बात करें इसका 2 डोर डिजाइन सबसे आकर्षक नजर आ रहा है और इसमें डोर हैंडल्स बी पिलर पर पोजिशन किए गए हैं। 

    MG Comet EV Quarter Glass

    इसके अलावा एक और ध्यान खींचने वाली चीज रियर पैसेंजर के लिए बी पिलर के आगे बड़ा क्वार्टर ग्लास पैनल है। 

    यह भी पढ़ेंः एमजी कॉमेट ईवी से उठा पर्दा, अप्रैल के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    MG Comet EV Wheels

    कॉमेट ईवी में फॉक्स व्हील कवर के साथ 12 इंच के छोटे व्हील्स लगे हैं, जो इंडोनेशिया में उपलब्ध वुलिंग एयर ईवी में भी दिए गए हैं। 

    रियर

    MG Comet EV Rear

    पीछे की तरफ इसमें एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है जो फ्रंट में लगे डेटाइम रनिंग लैंप्स जैसी दिखाई दे रही है। साथ ही इसमें फ्रंट हेडलैंप्स जैसी ही टेललाइट्स भी दी गई है। 

    MG Comet EV Rear

    इसमें बूट पर लगी एलईडी स्ट्रिप के नीचे ‘एमजी’ और ‘कॉमेट’ की बैजिंग भी दी गई है। इसके अलावा टेलगेट के आधे पोर्शन में नीचे की तरफ ‘इंटरनेट इनसाइड’ और ‘ईवी’ की बैजिंग भी भी नजर आ रही है। 

    कीमत और लॉन्च डेट 

    MG Comet EV

    कॉमेट ईवी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है