• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन ‘एक्सयूवी ई8’ की पेटेंट डिजाइन हुई लीक, कॉन्सेप्ट मॉडल से इतनी अलग दिखेगी ये कार

    डेब्यू से पहले एक्सयूवी.ई8 की पेटेंट डिजाइन इमेज लीक हो गई है, जिससे ये आइडिया मिल रहा है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन कैसा नजर आ सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2023 16:39 ist
    info icon
    published onJul 15, 2023 16:39 IST
    last updated onJul 15, 2023 16:39 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 EV

    एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 को 2025 तक लॉन्च किया जाएगा और ये भारत में थ्री रो मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार में से एक होगी।

    डिजाइन में काफी कम बदलाव आ सकते हैं नजर

    एक्सयूवी.ई8 के कॉन्सेप्ट वर्जन को 15 अगस्त 2022 को शोकेस किया गया था, जिसके साथ ही महिंद्रा ने कुछ और भी इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट्स शोकेस किए थे। पेटेंट इमेज में नजर आ रहा डिजाइन लगभग कॉन्सेप्ट मॉडल के डिजाइन से ही मैच कर रहा है। ये बिना कैमोफ्लाज का कॉन्सेप्ट वर्जन ही लग रहा है, मगर इसमें ब्रॉन्ज इंसर्ट्स के साथ व्हाइट कलर दिखाई दे रहा है। 

    इसमें बोनट लाइन की पूरी चौड़ाई को कवर करती फुल लैंथ एलईडी डीआरएल स्ट्रिप दी गई गई है, जो नीचे जाकर ​बंपर से मिल रही है। इसका बोनट वाला पार्ट महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसा नहीं लग रहा है, क्योंकि इसमें पैटर्न के साथ क्लोज्ड ग्रिल दिखाई दे रही है। इसमें यूनीक लुक वाले ट्रायएंगुलर शेप्ड हेडलैंप सेटअप नजर आ रहे हैं, जिनमें आईस क्यूब जैसे एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें दिखाई दे रहे सभी ब्रॉन्ज एसेंट्स महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों को दिए गए डिजाइन लेंग्वेज का ही हिस्सा है जो कि हम एक्सयूवी400 में भी देख चुके हैं। 

    यह भी देखें: अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें

    संभावित रेंज और बैटरी पैक

    Mahindra XUV.e8 front

    एक्सयूवी 700 के इस इलेक्ट्रिक वर्जन में सिंगल और ड्युअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया जाएगा और साथ ही इसमें ऑल व्हील ड्राइव ड्राइव का ऑप्शन भी मिल सकता है। इस महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में 60 केडब्ल्यूएच और 80 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शंस रखे जा सकते हैं और इसके 80 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक की सर्टिफाइड रेंज 450 किलोमीटर हो सकती है। ये 175 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से भी चार्ज हो सकेगी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 : तस्वीरों के जरिये डालिये इस कार पर एक नज़र

    एक्सयूवी.ई8 की कीमत 35 लाख रुपये तक हो सकती है। इसका मुकाबला बीवायडी एटो 3 से रहेगा और ये एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक का एक प्रीमियम विकल्प भी होगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9एस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सईवी 9एस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है