• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी के बेस ऑटोमेटिक वेरिएंट का ऐसा होगा लुक, मार्च तक लॉन्च होगी यह कार

    यह ऑफ रोडिंग कार दो वेरिएंट्स में आएगी। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2023 14:04 ist
    info icon
    published onJan 23, 2023 13:50 IST
    last updated onJan 23, 2023 14:04 IST
    881 Views
    • Write a कमेंट

     

    Maruti Jimny Zeta Automatic Variant

    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस ऑफ रोडिंग कार को अब तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग भी मिल चुकी हैं। जिम्नी 5-डोर एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन के साथ लो रेंज गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    जिम्नी कार दो वेरिएंट्स जेटा और अल्फा में आएगी। हमने ऑटो एक्सपो 2023 में इसके टॉप अल्फा वेरिएंट को देखा था, अब इसके बेस वेरिएंट जेटा का लुक सामने आया है। चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां:

    एक्सटीरियर 

    Maruti Jimny Zeta Automatic Variant

    फ्रंट पर इसमें ग्रिल पर क्रोम एलिमेंट्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टॉप अल्फा वेरिएंट में मिलने वाले एलईडी हेडलैंप्स के मुकाबले इस वेरिएंट में हैलोजन हेडलैंप्स दिए गए हैं। जिम्नी के जेटा वेरिएंट में हेडलैंप वॉशर और फॉग लैंप्स की कमी रखी गई है।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी फोटो गैलरीः हर एंगल से इसकी खासियतों पर डालिए एक नज़र

    Maruti Jimny Zeta Automatic Variant

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में अलॉय व्हील्स के मुकाबले 15-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट की रियर साइड टॉप वेरिएंट से एकदम मिलती जुलती है, लेकिन इसमें कीलेस एंट्री बटन का अभाव है।

    इंटीरियर

    Maruti Jimny Zeta Automatic Variant

    इस गाड़ी का ऑल-ब्लैक केबिन टॉप वेरिएंट अल्फा से एकदम मिलता जुलता लग रहा है। हालांकि, इसमें कई फीचर्स का अभाव जरूर है। जिम्नी जेटा वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो टॉप वेरिएंट में दी गई 9-इंच यूनिट से छोटा है। इस एसयूवी कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर जरूर दिया गया है, लेकिन इसमें वायरलैस कनेक्टिविटी की कमी है।

    जिम्नी कार के बेस वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल बटन स्टार्ट-स्टॉप और ऑटो एसी जैसे कम्फर्ट फीचर नहीं दिए गए हैं। यह सभी फीचर्स अल्फा वेरिएंट में मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए मारुति सुजुकी जिम्नी में छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, ईएसपी, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिये यहां

    Maruti Jimny Zeta Automatic Variant

    अनुमान है कि मारुति जिम्नी की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। भारत में इस गाड़ी को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी कार का मुकाबला महिंद्रा थार से रहेगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति और हुंडई के पास कुल 5 लाख से ज्यादा कारों की चल रही है पेंडेंसी, जा​नें वजह

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है