• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी Vs टाटा टियागो ईवी Vs सिट्रोएन ईसी3 : स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    एमजी की इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को एक फीचर लोडेड वेरिएंट में पेश किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 26, 2023 13:36 ist
    info icon
    published onApr 26, 2023 13:31 IST
    last updated onApr 26, 2023 13:36 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस 2-डोर ईवी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 के एंट्री-लेवल मॉडल से है।

    MG Comet EV

    यहां हमने कॉमेट ईवी का कंपेरिजन मुकाबले में मौजूद कारों से किया है तो चलिए जानते हैं कौनसी कार ज्यादा बेहतर साबित होती है:

    साइज

    MG Comet EV Side
    Citroen eC3 Side

    एमजी कॉमेट ईवी 

    टाटा टियागो ईवी 

    सिट्रोएन ईसी3

    लंबाई 

    2,974 मिलीमीटर 

    3,769 मिलीमीटर 

    3,981 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,505 मिलीमीटर 

    1,677 मिलीमीटर 

    1,733 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,640 मिलीमीटर 

    1,536 मिलीमीटर 

    1,604 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2010

    2450

    2540

    बूट स्पेस 

    240 लीटर 

    315 लीटर 

    यहां कॉमेट ईवी सबसे छोटी कार है। इसकी लंबाई 3000 मिलीमीटर से भी कम है, जबकि ऊंचाई सभी कारों के मुकाबले ज्यादा है। साइज़ के मामले में सिट्रोएन ईसी3 यहां सबसे बड़ा मॉडल है, यह गाड़ी टियागो ईवी से भी बड़ी है जो कि इस कंपेरिजन की दूसरी सबसे बड़ी कार है।

    बैटरी पैक व रेंज

    MG Comet EV Charging Port

    स्पेसिफिकेशन 

    एमजी कॉमेट ईवी  

    टाटा टियागो ईवी 

    सिट्रोएन ईसी3 

    बैटरी 

    17.3 केडब्ल्यूएच 

    19.2 केडब्ल्यूएच 

    24 केडब्ल्यूएच 

    29.2 केडब्ल्यूएच 

    पावर 

    42 पीएस 

    61 पीएस 

    75 पीएस 

    57 पीएस 

    टॉर्क 

    110 एनएम 

    110 एनएम 

    114 एनएम 

    142 एनएम 

    रेंज 

    230 किलोमीटर 

    250 किलोमीटर 

    315 किलोमीटर 

    320 किलोमीटर 

    सिट्रोएन ईसी3 कार में सबसे बड़ा बैटरी पैक लगा है और इस गाडी की रेंज भी सबसे ज्यादा है। लेकिन, इसका पावर आउटपुट टाटा टियागो ईवी के स्मॉल बैटरी पैक वर्जन से कम है। इस मामले में ईसी3 का सीधा मुकाबला टाटा टियागो ईवी के बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स से है।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू

    वहीं, कॉमेट ईवी में सबसे छोटा बैटरी पैक लगा हुआ है। इस गाड़ी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी के स्मॉल बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स से है।

    Tata Tiago EV Battery Pack

    इस कंपेरिजन में टाटा टियागो ईवी इकलौती कार है जिसमें दो बैटरी पैक ऑप्शंस दिए गए हैं।

    फीचर्स व सेफ्टी

    MG Comet EV Cabin

    कॉमन फीचर्स 

    एमजी कॉमेट ईवी 

    टाटा टियागो ईवी 

    सिट्रोएन ईसी3 

     

    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
    • ड्यूल-फ्रंट एयरबैग
    • एबीएस के साथ ईबीडी
    • रिवर्स पार्किंग सेंसर
    • रियर पार्किंग कैमरा

     

    • ड्यूल-इंटीग्रेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • मैनुअल एसी
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

     

    • 7- इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 
    • ऑटोमेटिक एसी 
    • क्रूज कंट्रोल
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

     

    • 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • मैनुअल एसी
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक में बाकी दोनों कारों के मुकाबले बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि टियागो ईवी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कॉमेट ईवी और ईसी3 कार में वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर दिया गया है, जबकि टियागो ईवी में वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन, जल्द होगी लॉन्च

    सुरक्षा के मामले में इन तीनों ही कारों में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कॉमेट ईवी और टियागो ईवी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) फीचर भी मिलता है।

    कीमत 

    MG Comet EV Rear
    Tata Tiago EV Rear

    एमजी कॉमेट ईवी 

    टाटा टियागो ईवी 

    सिट्रोएन ईसी3 

    7.98 लाख रुपये से शुरू 

    8.69 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये 

    11.50 लाख रुपये से 12.76 लाख रुपये 

    सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    इस इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर एमजी कॉमेट ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस गाड़ी की कीमत टाटा टियागो ईवी से कम रखी गई है और यह सिट्रोएन ईसी3 के मुकाबले भी ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।

    यह भी देखेंः एमजी कॉमेट ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है