• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2022 में स्कोडा और फोक्सवैगन की कारों पर करें एक लाख रुपये तक की बचत

    टिग्वान को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स के साथ चार साल के सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज की पेशकश भी की जा रही है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 09, 2022 15:24 ist
    info icon
    published onDec 09, 2022 15:24 IST
    last updated onDec 09, 2022 15:24 IST
    642 Views
    • Write a कमेंट

     

    Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq and Volkswagen Virtus 

    • फोक्सवैगन टाइगन मॉडल ईयर22 पर अधिकतम एक लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • टाइगन मॉडल ईयर23 पर 95,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • स्कोडा कुशाक और स्लाविया कार पर इस महीने 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • टिग्वान कार पर 25,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  
    • सभी ऑफर्स 2022 तक मान्य हैं। 

    कार कंपनियां दिसंबर महीने में अपने स्टॉक को निपटाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश करी है। इसी क्रम में अब स्कोडा-फोक्सवैगन भी अपने लाइनअप की कारों टाइगन, स्लाविया, कुशाक और टिग्वान पर इस महीने कई सारे आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है।

    यहां देखें स्कोडा-फोक्सवैगन की कारों पर दिसंबर 2022 में मिल रहे सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स: 

    स्कोडा कारें 

    कुशाक और स्लाविया

    Skoda KushaqSkoda Slavia

    ऑफर 

    राशि 

    कुल लाभ 

    50,000 रुपये तक

    4-साल मेंटेनेंस पैकेज 

    मुफ्त 

    स्कोडा कुशाक और स्लाविया दोनों ही कारों पर अधिकतम 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी इन दोनों ही मॉडल्स के साथ मुफ्त चार साल का मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही है। 

    फोक्सवैगन कारें 

    टाइगन

    Volkswagen Taigun

    ऑफर 

    राशि (मॉडल ईयर 22)

    राशि (मॉडल ईयर 23)

    नकद डिस्काउंट 

    50,000 रुपये तक

    45,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

      20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट एक्सचेंज 

      20,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    1 लाख रुपये तक

    95,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए ऑफर्स टाइगन के टॉप जीटी एमटी वेरिएंट पर ही मान्य है।
    • टाइगन मॉडल ईयर 22 और मॉडल ईयर'23 पर लगभग एक जैसे डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन नकद डिस्काउंट मॉडल ईयर'23 पर 5,000 रुपये कम दिया जा रहा है।
    • फोक्सवैगन अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार पर 4-साल का सर्विस पैकेज मुफ्त दे रही है, साथ ही मैनुअल एसी के लिए 15,000 रुपये का सपोर्ट बेनिफिट भी दे रही है। यह ऑफर टाइगन के केवल मिड-वेरिएंट हाइलाइन के साथ ही मिल रहा है। 
    • कंपनी टाइगन मॉडल ईयर 22 और मॉडल ईयर'23 पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और एक जैसे कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है। मॉडल ईयर'23 पर मिल रहे कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स डॉक्टर और चुनिंदा सरकारी कर्मचारियों के लिए ही मान्य हैं। कस्टमर्स लॉयल्टी बोनस या कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉर्पोरेट एक्सचेंज में से किसी एक ऑफर को चुन सकते हैं।    
    • यदि आप टाइगन का टॉपलाइन वेरिएंट चुनते हैं तो इसके साथ आपको 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकेगा।
    • इस गाड़ी के बेस वेरिएंट कम्फर्टलाइन और टॉप जीटी डीसीटी वेरिएंट के साथ कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • टाइगन मॉडल ईयर 2022 और मॉडल ईयर 2023 के हाइलाइन वेरिएंट्स पर इस महीने क्रमशः 90,000 रुपये और 85,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 

    वर्टस

    Volkswagen Virtus

    ऑफर 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    मैनुअल एसी सपोर्ट 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट एक्सचेंज 

    20,000 रुपये 

    कुल लाभ 

      65,000 रुपये तक 

    •  ऊपर बताए सभी डिस्काउंट ऑफर्स फोक्सवैगन वर्टस के मिड-वेरिएंट हाइलाइन के साथ मिल रहे हैं। वर्टस के इस वेरिएंट पर मुफ्त 4-साल का सर्विस पैकेज भी दिया जा रहा है।  
    • यदि आप एंट्री-लेवल कम्फर्टलाइन वेरिएंट को चुनते है तो ऐसे में आपको ऊपर वाले सभी डिस्काउंट ऑफर्स मिल सकेंगे। इसमें मैनुअल एसी के लिए  15,000 रुपये का सपोर्ट बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। इस वेरिएंट पर कुल 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • हाइलाइन वेरिएंट को छोड़कर इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ 6,000 रुपये डिस्काउंट रेट पर सर्विस पैकेज दिया जा रहा है।
    • वर्ट्स टॉपलाइन एमटी वेरिएंट पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉर्पोरेट एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • कंपनी इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है। वर्ट्स के टॉपलाइन और जीटी डीसीटी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स डॉक्टर और सरकारी कर्मचारियों के लिए ही रखे गए हैं। कस्टमर्स लॉयल्टी बोनस या कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक को चुन सकते हैं। 

    टिग्वान

    Volkswagen Tiguan

    ऑफर 

    राशि 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    25,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    25,000  रुपये तक 

    नोट: यह सभी ऑफर्स सिटी व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है