• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने रेनो क्विड, काइगर और ट्राइबर पर पाएं 84,000 रुपये तक की छूट

    अगर आप इस महीने रेनो की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अप्रैल महीने में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 84,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए रेनो के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 07, 2022 19:03 ist
    info icon
    published onApr 07, 2022 19:03 IST
    last updated onApr 07, 2022 19:03 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप रेनो के पुराने कस्टमर हैं तो आपको लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा।

    renault offers april 2022

    • रेनो क्विड पर 72,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • ट्राइबर पर सबसे ज्यादा 84,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • काइगर पर कुल 65,000 रुपये तक छूट मिल रही है।

    अगर आप इस महीने रेनो की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अप्रैल महीने में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 84,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए रेनो के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    रेनो क्विड

    Renault Shuffles Up Kwid Variant Lineup For 2022, Now Starts At Rs 4.5 Lakh

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    स्पेशल लॉयल्टी बोनस

    37,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    72,000 रुपये तक

    • क्विड के 1.0 लीटर वेरिएंट के साथ ऊपर बताया एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है जबकि 800सीसी वेरिएंट पर यह ऑफर केवल 10,000 रुपये है।
    • क्विड के बेस आरएक्सई 800 सीसी वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
    • रेनो की सभी कारों पर स्पेशल लॉयल्टी बेनेफिट दिया जा रहा है जिसका फायदा कंपनी के पुराने ग्राहक ले सकते हैं। इसके साथ नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लोन पर स्पेशल इंटरेस्ट रेट वाले ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है।
    • 15 साल पुरानी कार को स्क्रैप में देकर नई रेनॉल्ट कार लेने वालों को कंपनी स्क्रैपेज एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। हालांकि ग्राहक लॉयल्टी बोनस और स्क्रैपेज एक्सचेंज बोनस में से किसी एक ही ऑफर का फायदा एक बार में ले सकते हैं। 
    • रेनॉल्टा क्विड की प्राइस 4.5 लाख से 5.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    रेनो ट्राइबर

    renault triber

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    स्पेशल लॉयल्टी बोनस

    40,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    84,000 रुपये तक

    • इसके बेस मॉडल आरएक्सई पर नकद डिस्काउंट, कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस का फायदा नहीं लिया जा रहा है। इस वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बेनेफिट मिल रहा है।
    • ऊपर बताए सभी ऑफर हाल ही में लॉन्च हुए लिमिटेड एडिशन और बेस मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट पर मान्य है।
    • रेनॉल्ट ट्राइबर की प्राइस 5.76 लाख से 8.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    रेनो काइगर

    renault kiger

    ऑफर

    अमाउंट

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    स्पेशल लॉयल्टी बोनस

    55,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    65,000 रुपये तक

    • रेनो काइगर पर नकद डिस्काउंट और ऑफर एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है।
    • इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्पेशल लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
    • इसके बेस मॉडल आरएक्सई पर केवल लॉयल्टी बेनेफिट मिल रहा है।
    • रेनो काइगर की प्राइस 5.84 लाख से 10.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने गए मॉडल के हिसाब से डिस्काउंट की राशि हमारे बताए ऑफर से अलग हो सकती है। ऐसे में कार डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है