• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली होंडा कारों पर पाएं 90,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर

    यदि आप इस दिवाली होंडा कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी अपनी होंडा सिटी और होंडा अमेज सेडान कारों पर कई तरह के फायदों की पेशकश कर रही है। इसके अलावा इस दोनों सेडान कारों के हाल ही में पेश किए गए स्पेशल एडिशन वेरिएंट्स को भी फायदों के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि होंडा सिटी के हाइब्रिड वर्जन और हाल ही में लॉन्च की गई होंडा एलिवेट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। आगे डालिए नजर मॉडल अनुसार ऑफर्स पर:

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 09, 2023 11:29 ist
    info icon
    published onNov 09, 2023 11:29 IST
    last updated onNov 09, 2023 11:29 IST
    563 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City & Honda Amaze

    • होंडा सिटी खरीदकर कस्टमर्स कर सकते हैं 90,598 रुपये तक की बचत

    • होंडा अमेज पर दिया जा रहा है 72,000 तक का डिस्काउंट ऑफर

    • दोनों सेडान कारों के स्पेशल एडिशन पर कंपनी दे रही है स्पेशल बेनेफिट्स

    • नवंबर के आखिर तक मान्य रहेंगे सभी ऑफर्स 

    यदि आप इस दिवाली होंडा कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी अपनी होंडा सिटी और होंडा अमेज सेडान कारों पर कई तरह के फायदों की पेशकश कर रही है। इसके अलावा इस दोनों सेडान कारों के हाल ही में पेश किए गए स्पेशल एडिशन वेरिएंट्स को भी फायदों के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि होंडा सिटी के हाइब्रिड वर्जन और हाल ही में लॉन्च की गई होंडा एलिवेट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। आगे डालिए नजर मॉडल अनुसार ऑफर्स पर:

    होंडा सिटी

    Honda City

    ऑफर्स

    रेगुलर वेरिएंट्स

    एलिगेंट एडिशन

    कैश डिस्काउंट्स

    25,000 रुपये तक

    40,000 (स्पेशल एडिशन बेनेफिट)

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    26,947 रुपये तक

    उपलब्ध नहीं

    लॉयल्टी बोनस

    4,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    6,000 रुपये तक

    6,000  रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    उपलब्ध नहीं

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    उपलब्ध नहीं

    एक्सटेंडेड वॉरन्टी (चौथे और पांचवे साल के लिए)

    13,651 (केवल वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट्स पर)

    उपलब्ध नहीं

    अधिकतम फायदे

    90,598 रुपये तक

    60,000 रुपये तक

    • ग्राहक चाहें तो कैश डिस्काउंट पा सकते हैं या फिर मुफ्त एसेसरीज भी चुन सकते हैं।

    • होंडा सिटी पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है और होंडा के मौजूदा कस्टमर्स को लॉयल्टी बोनस के साथ साथ एडिशनल होंडा कार एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

    • दूसरी तरफ इसके एलिगेंट एडिशन पर 40,000 रुपये तक का स्पेशल एडिशन डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि इस पर कोई कॉर्पोरेट या स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • इस स्पेशल एडिशन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है जिससे इसकी कीमत पर 10,000 रुपये तक छू मिल जाएगी।

    • होंडा सिटी कार की कीमत 11.63 लाख रुपये से लेकर 16.11 लाख रुपये के बीच है।

    अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर्स

    एस मैनुअल

    अन्य वेरिएंट्स

    एलीट एडिशन

    कैश डिस्काउंट्स

    25,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    30,000 (स्पेशल एडिशन बेनेफिट)

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    30,245 रुपये तक 

    18,148 रुपये तक 

    उपलब्ध नहीं

    लॉयल्टी बोनस

    4,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    3,000 रुपये तक

    3,000 रुपये तक

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    उपलब्ध नहीं

    अधिकतम फायदे

    72,245 रुपये तक

    60,148 रुपये तक

    47,000 रुपये तक

    • होंडा अमेज के एस मैनुअल वेरिएंट पर इस नवंबर सबसे ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं। होंडा सिटी की तरह ग्राहकों को ऑप्शनल फ्री एसेसरीज या फिर कैश​ डिस्काउंट लेने का ऑप्शन दिया जा रहा है।

    • इसके दूसरे वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है और कस्टमर चाहें तो 18,148 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज भी ले सकते हैं।

    • होंडा के नए कस्टमर्स को कंपनी अमेज खरीदने पर एक्सचेंज बोनस का फायदा भी दे रही है तो वहीं होंडा के मौजूदा कस्टमर्स लॉयल्टी बोनस का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि अमेज के साथ कंपनी कोई होंडा कार एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही है।

    • इस सब कॉम्पैक्ट सेडान के हाल ही में पेश किए गए एलीट एडिशन पर 30,000 रुपये तक के स्पेशल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

    • वहीं अमेज के स्पेशल एडिशन पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसके एलीट एडिशन पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट तो दिया जा रहा है, मगर रेगुलर वेरिएंट्स की तरह कोई स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • होंड अमेज कार की कीमत 7.10 लाख रुपये से लेकर 9.86 लाख रुपये के बीच है।

    नोट: ऊपर बताए ऑफर्स राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकते हैं, ज्यादा डीटेल्स के लिए अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप से संपर्क करें।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज जनरेशन 2 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है