• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना की तस्वीरें हुईं लीक, 21 मार्च को होगी लॉन्च

    यह तस्वीर कंपनी की प्रोडक्शन फैसिलिटी में ली गई हो सकती है, इससे संकेत मिले हैं कि इस गाड़ी का सीरीज़ प्रोडक्शन जल्द शुरू होगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2023 14:32 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2023 14:32 IST
    last updated onFeb 28, 2023 14:32 IST
    307 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Hyundai Verna spied

    • भारत में नई हुंडई वरना को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
    • कैमरे में कैद मॉडल में नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट्स देखने को मिली है।
    • इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स में लंबी एलईडी डीआरएल स्ट्रिप और स्लोपिंग रूफलाइन शामिल है।
    • 2023 हुंडई वरना में दो पेट्रोल इंजन: 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (115 पीएस) और नया 1.5-लीटर टर्बो (160 पीएस) दिए जाएंगे।
    • इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    नई हुंडई वरना भारत में 21 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। हाल ही में इस कार को बिना कवर के साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और अब इसके भारतीय वर्जन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है। इससे कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां हमारे हाथ लगी है।

    फाइनल डिज़ाइन से उठा पर्दा? 

    सामने आई तस्वीर हुंडई की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में ली गई लग रही है। इससे संकेत मिले हैं कि कंपनी नई वरना का सीरीज़ प्रोडक्शन जल्द शुरू कर सकती है। तस्वीरों में आप इस सेडान कार को नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट्स के साथ देख सकते हैं। इसमें पीछे की तरफ 'वरना' नाम की ब्रांडिंग दी गई है और इसके ठीक ऊपर की तरफ हुंडई बैजिंग दी गई है। जैसा कि उम्मीद लगाई जा रही थी, इसके व्हील और व्हील आर्कस्केच मॉडल जितने स्पोर्टी नहीं है।

    पुरानी तस्वीरों व टीज़र से सामने आई जानकारी

    2023 Hyundai Verna sketch

    इस सेडान कार में आगे की तरफ 'पैरामीट्रिक ज्वैल' पैटर्न वाली ग्रिल और पूरे बोनट पर फैली हुई लंबी एलईडी लाइट स्ट्रिप (तीन भागों में बंटी हुई) मिलेगी। इसमें ट्राय-एलईडी हेडलाइट यूनिट को बंपर पर नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है।

    नई वरना की साइड प्रोफाइल पर शार्प क्रीज़ लाइंस दी गई है, साथ ही इसमें स्लोपिंग रूफलाइन भी दी गई है जो बूट के ऐज पर जाकर मिलती है। इस कार में सी-पिलर पर क्रोम विंडो बेल्टलाइन और ब्लैक लुव्रे जैसा टच भी दिया गया है। यह अपकमिंग कार एडीएएस सेफ्टी टेक्नोलॉजी और नए इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए) के साथ आएगी।

    यह भी पढ़ें: हुंडई की नई माइक्रो एसयूवी कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, टाटा पंच को देगी टक्कर

    पावरट्रेन

    2023 हुंडई वरना में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन (115 पीएस/144 एनएम) और नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (160 पीएस /253 एनएम) शामिल होगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑप्शनल सीवीटी और टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी भी दिया जाएगा।

    अनुमानित कीमत व मुकाबला

    2023 Hyundai Verna sketch side

    अनुमान है कि नई हुंडई वरना की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस गाड़ी की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ फिलहाल जारी है। सेगमेंट में इस न्यू जनरेशन कॉम्पेक्ट सेडान का मुकाबला स्कोडा स्लाविया, मारुति सियाज़, होंडा सिटी और फोक्सवैगन वर्ट्स से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    md imtiyaz ali
    Mar 4, 2023, 8:48:20 AM

    Disel chai

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है