• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 स्कोडा कोडिएक भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    नई स्कोडा कोडिएक से पिछले साल पर्दा उठा था और भारत में इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट मॉडल को बिना कवर के देखा गया है। इसमें क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 19, 2024 17:27 ist
    info icon
    published onJun 19, 2024 17:27 IST
    last updated onJun 19, 2024 17:27 IST
    307 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Skoda Kodiaq Spotted

    • नई स्कोडा कोडिएक को 2023 में शोकेस किया गया था।

    • इसमें नए 20 इंच अलॉय व्हील और सी पिलर के साथ उठी हुई विंडोलाइन जैसे नए अपडेट दिए गए हैं।

    • केबिन में नया डैशबोर्ड, 13-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    • सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर मिलेंगे।

    • भारत में इसे 2025 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    नई स्कोडा कोडिएक से पिछले साल पर्दा उठा था और भारत में इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट मॉडल को बिना कवर के देखा गया है। इसमें क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    एक्सटीरियर अपडेट

    2025 Skoda Kodiaq Spotted front
    2025 Skoda Kodiaq Rear

    टेस्ट मॉडल को बिना कवर से ढ़के देखा गया है और यह व्हाइट कलर शेड में नजर आई है। इस स्कोडा एसयूवी को नया लुक दिया गया है। इसमें सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल और नए स्प्लिट हेडलाइट सेटअप देखे जा सकते हैं। नए बंपर के नीचे की तरफ हनीकॉम्ब पेटर्न, और बंपर के साइड में वर्टिकल एयर डैम दिए गए हैं।

    2025 Skoda Kodiaq Spotted Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां नए 20-इंच अलॉय व्हील और सी-पिलर के पास उठी हुई बेस विंडोलाइन दी गई है। पीछे की तरफ इसमें नई सी-शेप रैपअराउंट एलईडी टेल लाइट और नया बंपर दिया गया है।

    केबिन और सेफ्टी

    भारत आने वाली 2025 स्कोडा कोडिएक का केबिन लेआउट अंतराष्ट्रीय मॉडल जैसा हो सकता है, जिसमें मल्टी-लेयर डैशबोर्ड और सस्टेनेबल मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

    2025 Skoda Kodiaq Spotted Side

    फीचर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय मॉडल में फ्री-स्टेंडिंग 13-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूलिंग और हीटिंग फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलेगा, जिसके तहत ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लैन असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे फंक्शन मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: जानिए नई स्कोडा कोडिएक से जुड़ी पांच खास बातें

    इंजन और ट्रांसमिशन

    2025 Skoda Kodiaq Spotted Side

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में न्यू कोडिएक को कई पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 25.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल है, जिसकी इलेक्ट्रिक मोड में रेंज 100 किलोमीटर है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशनः

     

    1.5-लीटर टीएसआई माइल्ड-हाइब्रिड

    2-लीटर टीएसआई

    2-लीटर टीडीआई

    1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड

    पावर

    150 पीएस

    204 पीएस

    150 पीएस/193 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    320 एनएम

    360 एनएम/ 400 एनएम

    350 एनएम

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी

    7-स्पीड डीसीटी

    7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड डीसीटी

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव / ऑल व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि भारत में नई कोडिएक में इनमें से कितने पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे।

    संभावित लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    भारत में नई स्कोडा कोडिएक को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। नई स्कोडा एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन, और एमजी ग्लोस्टर से होगा।

    यह भी देखेंः स्कोडा कोडिएक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्कोडा कोडिएक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है