• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपनी इन कारों पर मारुति देगी 5 साल तक की फ्री वॉरन्टी

    अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा डीज़ल कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस तरह के पैकेज की घोषणा की है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 21, 2019 07:36 ist
    info icon
    published onAug 21, 2019 07:30 IST
    last updated onAug 21, 2019 07:36 IST
    779 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Swift, Dzire, S-Cross and Vitara Brezza Diesel

    देश की लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कुछ डीज़ल कारों पर 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरन्टी देने की घोषणा की है। इस वॉरन्टी ​स्कीम का फायदा डीज़ल इंजन वाली स्विफ्ट, डिज़ायर, विटारा ब्रेज़ा और एस क्रॉस जैसी कारों के साथ दिया जा रहा है। 

    Maruti Suzuki Dzire

    मारुति के डीज़ल कार लाइनअप में अर्टिगा और सियाज़ भी मौजूद है मगर कंपनी ने इन दोनों कारों को नए वॉरन्टी पैकेज में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है। ग्राहकों को इन दोनों कारों के साथ 2 साल या 40,000 किलोमीटर का वॉरन्टी पैकेज स्टैंडर्ड दिया जा रहा है। 

    मारुति द्वारा हाल ही में अप्रेल 2020 से पहले अपने डीज़ल मॉडल को बंद करने की घोषणा की गई थी। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा डीज़ल कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस तरह के पैकेज की घोषणा की है। 


    Maruti Suzuki S-Cross

    गौर करने वाली बात ये है कि अर्टिगा और सियाज़ में कंपनी द्वारा विकसित किया गया 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। जबकि कंपनी की अन्य कार लंबे वॉरन्टी पैेकेज और फिएट से लिए गए 1.3 लीटर इंजन के साथ आ रही है। कंपनी का कहना है कि वो 1.5 लीटर डीज़ल इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड कर दोबारा से पेश कर सकती है। हालांकि, उसके लिए डीज़ल कारों की पर्याप्त डिमांड आना भी ज़रुरी है। हां, इतना साफ है कि कंपनी अब 1.3 लीटर डीज़ल इंजन को आगे बरकरार नहीं रखेगी। 

    यह भी पढ़ें:मारुति ने अर्टिगा एक्सएल6 के वेरिएंट, इंजन और कलर ऑप्शन से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी डिजायर 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है