• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    हुंडई एक्सटर एसयूवी का पहला लुक हमें हाल ही में जारी हुई ऑफिशियल तस्वीरों के जरिए देखने को मिला था। कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इस माइक्रो एसयूवी के वेरिएंट, इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन और कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आ चुकी है। अब कंपनी ने इसके वेरिएंट वाइज़ इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन की डिटेल साझा की है, तो चलिए इस पर डालते हैं एक नज़र:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 10, 2023 18:36 ist
    info icon
    published onMay 10, 2023 18:36 IST
    last updated onMay 10, 2023 18:36 IST
    882 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter

    • हुंडई ने एक्सटर एसयूवी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • एक्सटर कार पांच वेरिएंट ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में आएगी।
    • इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एमटी और एएमटी ऑप्शंस मिलेंगे।
    • यह गाड़ी ऑप्शनल सीएनजी किट के साथ भी आएगी।
    • एएमटी का ऑप्शन इसमें केवल मिड और टॉप वेरिएंट के साथ ही मिलेगा।
    • इस एसयूवी कार में ऑप्शनल सीएनजी किट केवल मिड वेरिएंट एस और एसएक्स के साथ दी जाएगी।
    • इस गाड़ी में सनरूफ, ऑटो एसी और वायरलैस फोन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    हुंडई एक्सटर एसयूवी का पहला लुक हमें हाल ही में जारी हुई ऑफिशियल तस्वीरों के जरिए देखने को मिला था। कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इस माइक्रो एसयूवी के वेरिएंट, इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन और कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आ चुकी है। अब कंपनी ने इसके वेरिएंट वाइज़ इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन की डिटेल साझा की है, तो चलिए इस पर डालते हैं एक नज़र:

    वेरिएंट-वाइज़ इंजन गियरबॉक्स ऑप्शन 

    पावरट्रेन 

    ईएक्स 

    ईएक्स (ओ)

    एस

    एस (ओ)

    एसएक्स

    एसएक्स (ओ)

    एसएक्स (ओ) कनेक्ट 

    1.2-लीटर एमटी 

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    1.2-लीटर एएमटी 

    नहीं 

    नहीं 

    हां 

    नहीं 

    हां 

    हां 

    हां 

    1.2-लीटर सीएनजी एमटी 

    नहीं 

    नहीं 

    हां 

    नहीं 

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    एक्सटर एसयूवी में पेट्रोल-मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन सभी वेरिएंट्स के साथ मिलेगा। वहीं, हुंडई इसमें एएमटी का ऑप्शन केवल मिड वेरिएंट एस और टॉप लाइन वेरिएंट्स एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट के साथ देगी। जबकि, सीएनजी किट का ऑप्शन (केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ) इसमें केवल मिड वेरिएंट्स एस और एसएक्स के साथ ही मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें: क्या हुंडई ला रही है क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार? हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते दिखी ये कार

    पावरट्रेन

    हुंडई एक्सटर कार में ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 पीएस/114 एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे। इस माइक्रो एसयूवी कार के सीएनजी वर्जन में भी यही इंजन दिया जाएगा, जिसमें इसका पावर आउटपुट 69 पीएस और 95 एनएम होगा। निओस हैचबैक की तरह ही इसके सीएनजी वर्जन में केवल 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स मिलेगा।

    डिज़ाइन व फीचर लिस्ट

    Hyundai Exter

    हुंडई की नई एंट्री-लेवल एसयूवी कार एक्सटर बोल्ड लुक लिए होगी और यह गाड़ी बॉक्सी लेआउट में आएगी। इसमें चौड़ा व्हील आर्क, बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एच-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स और टेललाइट्स में कई आकर्षक एलिमेंट्स, बड़ी स्किड प्लेट और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स पर क्रोम सराउंड भी शामिल होगा।

    कंपनी का एक्सटर कार की फीचर लिस्ट से पर्दा उठाना फिलहाल बाकी है। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ग्रैंड आई10 निओस से बड़ी टचस्क्रीन, वायरलैस फोन चार्जिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रिवर्स कैमरा भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: ये हैं अप्रैल 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारें

    कब होगी लॉन्च?

    Hyundai Exter

    भारत में एक्सटर कार को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3, मारुति फ्रॉन्क्स, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    S
    sanjeev desai
    May 19, 2023, 1:24:10 PM

    Which colour options are available for exter

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      shiv
      May 18, 2023, 7:57:42 AM

      Want to buy

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        jalal
        May 14, 2023, 1:11:29 PM

        Launch date and mileage

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है