• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में मिलते हैं ये 6 कलर, तस्वीरों में देखिए सभी रंगों की झलक

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 17, 2025 19:26 ist
    info icon
    published onJul 17, 2025 19:26 IST
    last updated onJul 17, 2025 19:26 IST
    190 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Kia Carens Clavis EV Colours

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। इसे तीन वेरिएंट और दो बैटरी पैक में पेश किया गया है। अगर आप नई किआ कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक कार के कलर के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं, यहां हम आपको इसके सभी रंगों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: कलर

    किआ मोटर्स ने 2025 कैरेंस क्लाविस ईवी को छह कलर में पेश किया है, जो इस प्रकार है:

    आइवरी सिल्वर मैट

    Kia Carens Clavis EV Ivory Silver Matte

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल

    Kia Carens Clavis EV Glacier White Pearl

    प्यूटर ऑलिव

    Kia Carens Clavis EV Pewter Olive

    ऑरोरा ब्लैक पर्ल

    Kia Carens Clavis EV Aurora Black Pearl

    इंपेरियल ब्लू

    Kia Carens Clavis EV Imperial Blue

    ग्रेविटी ग्रे

    Kia Carens Clavis EV Gravity Grey

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: फीचर और सेफ्टी

    2025 Kia Carens Clavis EV Ventilated Front Seats

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की फीचर लिस्ट में सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें आपको दो 12.3-इंच स्क्रीन (एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट), एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, आगे वेंटिलेटेड सीटें, पावर एडस्जटेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम मिलता है।

    यह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: तस्वीरों के जरिए जानिए नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलता है खास

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा के साथ आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    Kia Carens Clavis EV Front

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी दो बैटरी पैक में उपलब्ध है, जिनकी विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है:

     

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रंज

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    फुल चार्ज में रेंज

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    कैरेंस क्लाविस ईवी 100 किलोवॉट तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी 39 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Kia Carens Clavis EV Rear

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। इसके अलावा इसे मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है