• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: तस्वीरों के जरिए जानिए नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलता है खास

    कैरेंस क्लाविस ईवी का डिजाइन और केबिन कलर स्कीम आईसीई पावर्ड वर्जन जैसी है, लेकिन इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 15, 2025 18:33 ist
    info icon
    published onJul 15, 2025 18:33 IST
    last updated onJul 15, 2025 18:33 IST
    209 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह भारत में कंपनी की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार है। यह तीन वेरिएंट: एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है। इसे दो बैटरी पैक विकल्प में पेश किया गया है और इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 490 किलोमीटर तक है। कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है। इसकी बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। यहां हम किआ कैरेंस क्लाविस ईसी की फोटो गैलरी से जानेंगे इसमें क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का आगे का डिजाइन साफ-सुथरा और मॉडर्न है, जो इसके आईसीई पावर्ड वर्जन जैसा ही है। हालांकि इसमें नई एलईडी लाइट बार दी गई है, जो एल शेप डीआरएल को जोड़ती है और इसके नीचे की तरफ ट्रायएंगुलर हाउसिंग में 3-पोड हेडलैंप्स दिए गए हैं। किआ लोगो को बोनट पर पोजिशन किया गया है और बीच में चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। बंपर के नीचे वाले हिस्से पर कुछ ब्लैक और सिल्वर टच के साथ क्लेडिंग दी गई है, जो इसे शानदार लुक देती है।

    साइड

    कैरेंस क्लाविस ईवी साइड से आईसीई वर्जन जैसी ही दिखती है। हालांकि इसमें नई डिजाइन के 17-इंच रिम के साथ बेहतर एयरोडायनिक एफिशियंसी के लिए एयरो स्टाइल अलॉय दिए गए हैं। इसमें आपको सिल्वर रूफ रेल्स और पुल-टाइप डोर हैंडल मिलते हैं। नीचे वाले पोर्शन पर क्लेडिंग और साइड सिल के पास सिल्वर इनसर्ट दिया गया है, जो इसे साइड से अच्छा लुक देते हैं।

    यह छह कलर: आइवरी सिल्वर मैट, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, प्यूटर ऑलिव, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंपेरियल ब्लू, और ग्रेविटी ग्रे में उपलब्ध है।

    पीछे का डिजाइन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में पीछे की तरफ एक कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट बार दी गई है जो कार की पूरी चौड़ाई तक फैली हुई है, यही टेल लाइट कैरेंस क्लाविस आईसीई वर्जन में भी दी गई है। किआ लोगो को लाइट बार के ठीक नीचे रखा गया है, और ‘कैरेंस क्लाविस ईवी’ बैजिंग टेलगेट के बाईं तरफ दी गई है। पीछे का बंपर काफी दमदार है, जिसके बीच वाले हिस्से में ब्लैक और सिल्वर इनसर्ट दिया गया है, जो आगे और साइड वाले हिस्से से मेल खाता है और इसे शानदार लुक देता है।

    केबिन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का केबिन लाइट ड्यूल-टोन ट्राइटन नेवी और बैज कलर स्कीम की बदौलत काफी खुला-खुला और बड़ा लगता है। डैशबोर्ड लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन दी गई है, जिनमें एक टचस्क्रीन और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। एसी वेंट्स पतले और व्यवस्थित हैं, और एक एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई तक फैली हुई है।

    सेंटर कंसोल का नीचे वाला हिस्सा सरल और प्रैक्टिकल है, जहां चौड़ा आर्मरेस्ट, कई स्टोरेज स्पेस, सीट और ड्राइव मोड के लिए असानी से इस्तेमाल होने वाले बटन दिए गए हैं।

    यह केवल 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। दूसरी पंक्ति के यात्रियों को बेहतर कंफर्ट के लिए दो हेडरेस्ट, एक पीछे सेंटर आर्मरेस्ट और सनशेड मिलता है।

    फीचर और सेफ्टी

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की फीचर लिस्ट में एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे वेंटिलेटेड सीट, ड्राइवर सीट के लिए पावर एडजस्टमेंट, एक पैनोरमिक सनरूफ, पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम शामिल है। इसमें व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) चार्जिंग जैसे ईवी स्पेसिफिक फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कैरेंस क्लाविस ईवी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी दो बैटरी पैक: 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच में उपलब्ध है, यही बैटरी पैक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में भी दिए गए हैं। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: किआ कैरेंस क्लाविस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    rajesh ranjan verma
    Jul 15, 2025, 4:49:54 PM

    Coustmer ko patna me kab tak milegi

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      venkata rangam
      Jul 15, 2025, 4:34:20 PM

      Good fghvuhgvuh

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

        • अपकमिंग
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है