• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या 5 डोर मारुति​ जिम्नी को भारत में जिप्सी नाम से किया जाएगा पेश? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

    मगर इस ऑफ रोडर के पिछले हिस्से में जिम्नी की बैजिंग नजर आई है जिससे ये कंफर्म हो रहा है कि इसे जिप्सी नाम नहीं दिया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 23, 2022 13:14 ist
    info icon
    published onDec 23, 2022 13:14 IST
    last updated onDec 23, 2022 13:14 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में सामने आए स्पाय शॉट्स से इस अपकमिंग ऑफ रोडर का असल नाम हुआ कंफर्म

    Suzuki Jimny

    सुजुकी जिम्नी अपने 5 डोर अवतार में आने के लिए तैयार है जिसका डेब्यू जनवरी 2023 में होने जा रहा है। हाल ही में जिम्नी 5 डोर को कमर्शियल शूूट के दौरान बिना कवर के स्पॉट किया गया है। हालांकि एक रास्ता है जिससे मारुति इसे आइकॉनिक नाम जिप्सी दे सकती है। वो कैसे ये आप जानेंगे आगे:

    जिम्नी का ग्लोबल मॉडल कई स्पेशल वेरिएंट्स में है उपलब्ध

    Suzuki Jimny 4Sport side

    इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध 3 डोर जिम्नी के चौथे जनरेशन मॉडल के मार्केट स्पेसिफिक स्पेशल एडिशन मौजूद हैं जिनमें ब्राजील में उपलब्ध सिएरा 4स्पोर्ट शामिल है। यहां तक कि सिएरा नाम भी जिम्नी के एक वेरिएंट को दिया गया है। हमारा मानना है कि मारुति 5 डोर जिम्नी को 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में मारुति भारत में इसके किसी एक वेरिंएट को 'जिप्सी एडिशन' नाम से पेश कर सकती है, क्योंकि जिप्सी एक समय यहां ऑफ रोडर कार के तौर पर काफी पॉपुलर थी।

    दूसरे ब्रांड्स भी इस तरह की आजमा चुके हैं पॉलिसी

    Tata Hexa Safari Edition

    कारों को फिर से आइकॉनिक नाम देकर उतारना कोई नई बात नहीं है। 2020 में टाटा मोटर्स ने यूनीक कलर और इंटीरियर के साथ ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट के तौर पर हेक्सा सफारी एडिशन को शोकेस किया था। अब टाटा मोटर्स सफारी नाम से नई कार उतार चुकी है जिसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया गया है। मगर लोगों को हेक्सा का स्पेशल वर्जन काफी पसंद आया था।

    2022 Jeep Compass Trailhawk

    जीप भी उन ब्रांड्स में से एक है जो अपनी ऑल व्हील ड्राइव कारों को आइकॉनिक नाम देता है। कंपनी की ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी को ट्रेलहॉक नाम दिया गया है। मारुति चाहे तो जिम्नी में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम, स्पेशल टायर और कॉस्मैटिक बदलाव करते हुए जिप्सी नाम से स्पेशल एडिशन उतार सकती है।

    5 डोर​ जिम्नी कब होगी शोकेस?

    ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान मारुति जिम्नी 5 डोर वर्जन से पर्दा उठाया जाएगा और इसके कुछ समय बाद इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। ये एक सब 4 मीटर एसयूवी होगी जिसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये तक रखी जा सकती है, वहीं इसके ऑफ रोडिंग वेरिएंट्स की कीमत ज्यादा रखी जाएगी। मार्केट में इस 5 डोर ऑफ रोडर का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार में जल्द मिलेगा 2 व्हील ड्राइव का ऑप्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है