• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत के ऑटो सेक्टर में पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    भारत के कार बाजार में पिछले सप्ताह किआ मोटर्स ने नई सेल्टोस एसयूवी को लॉन्च किया, वहीं मारुति ने ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की फीचर लिस्ट को अपडेट किया। इसी दौरान टाटा ने अल्ट्रोज के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए, वहीं सिट्रोएन की अपकमिंग कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, जानेंगे आगेः

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 24, 2023 16:31 ist
    info icon
    published onJul 24, 2023 16:31 IST
    last updated onJul 24, 2023 16:31 IST
    453 Views
    • Write a कमेंट

    नई किया सेल्टोस लॉन्च

    2023 Kia Seltos

    किया मोटर्स ने नई सेल्टोस कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2023 किया सेल्टोस के डिजाइन और फीचर में अहम बदलाव हुए हैं। हमने 2023 सेल्टोस का पुराने मॉडल और प्राइस के मोर्चे पर सेगमेंट की दूसरी कारों से कंपेरिजन किया है।

    मारुति ब्रेजा और ग्रैंड विटारा फीचर अपडेट

    Maruti Brezza
    Maruti Grand Vitara

    मारुति ने ब्रेजा की फीचर लिस्ट अपडेट की है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स में अब कुछ सेफ्टी फीचर हटा दिए गए हैं। इसके अलावा मारुति ने ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स में पेडेस्ट्रियन अलर्ट सिस्टम फीचर जोड़ा है।

    टाटा की कारें हुईं महंगी

    Tata Safari, Nexon and Tiago

    टाटा ने अपनी आईसीई पावर्ड कारों की प्राइस में इजाफा किया है। इसके अलावा हाल ही में टाटा ने अल्ट्रोज के दो नए मिड वेरिएंट्स भी लॉन्च किए हैं और कुछ नए फीचर शामिल किए हैं।

    फिस्कर ओसियन जल्द भारत में होगी लॉन्च

    Fisker Ocean

    अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार कंपनी फिस्कर जल्द भारत में ओसियन एक्सट्रीम विज्ञान एडिशन लॉन्च करेगी। शुरूआत में कंपनी यहां पर कुछ ही यूनिट इंपोर्ट करेगी।

    टोयोटा हाइलक्स इंडियन आर्मी के बेड़े में हुई शामिल

    Toyota Hilux inducted into the Indian Army fleet

    कई तरह के टेस्ट करने के बाद अब इंडियन आर्मी ने टोयोटा हाइलक्स को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। हाइलक्स फॉर्च्यूनर के बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार की गई है जिसे हार्डकोर ऑफ रोडिंग पर भी ले जा सकते हैं।

    गोवा ईवी अपडेट

    हाल ही में पणजी में नीति आयोग की एक मीटिंग में गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में 2024 से रजिस्टर होने वाले सभी टूरिस्ट व्हीकल इलेक्ट्रिक होंगे

    भारत में नई सिट्रोएन कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    Citroen C3X Crossover Spied

    सिट्रोएन एक नई क्रॉसओवर सेडान कार पर काम कर रही है जो शायद सी3एक्स हो सकती है। हाल ही में भारत में इस कार को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है