• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 किया सेल्टोस एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू

    नई किया सेल्टोस तीन वेरिएंट्सः टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 21, 2023 12:11 ist
    info icon
    published onJul 21, 2023 12:11 IST
    last updated onJul 21, 2023 12:11 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    2023 Kia Seltos

    2023 किया सेल्टोस भारत में लॉन्च हो गई है। इसे नए डिजाइन और कई नए फीचर के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी कार की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी।

    प्राइस

    वेरिएंट

    1.5-लीटर पेट्रोल एमटी

    1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी

    1.5-लीटर डीजल आईएमटी

    1.5-लीटर डीजल एटी

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

    एचटीई 

    10.89 लाख रुपये

    -

    11.99 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एचटीके

    12.09 लाख रुपये

     

    13.59 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एचटीके+

    13.49 लाख रुपये

    -

    14.99 लाख रुपये

    -

    14.99 लाख रुपये

    -

    एचटीएक्स

    15.19 लाख रुपये

    16.59 लाख रुपये

    16.69 लाख रुपये

    18.19 लाख रुपये

    -

    -

    एचटीएक्स+

    -

    -

    -

    -

    18.29 लाख रुपये

    19.19 लाख रुपये

    जीटीएक्स+

    -

    -

    -

    19.79 लाख रुपये

    -

    19.79 लाख रुपये

    एक्स-लाइन

    -

    -

    -

    19.99 लाख रुपये

    -

    19.99 लाख रुपये

    नई सेल्टोस की शुरूआती कीमत पहले जितनी ही है जबकि इसका टॉप मॉडल अब 20 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है।

    इंजन

    2034 Kia Seltos Turbo-petrol Engine

    2023 किआ सेल्टोस तीन इंजन ऑप्शनः 1.5-लीटर पेट्रोल (115पीएस/144एनएम), 1.5-लीटर डीजल (116पीएस/250एनएम), और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160पीएस/253एनएम) में उपलब्ध है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स, और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड आईएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    फीचर और सेफ्टी

    2023 Kia Seltos Cabin

    नई सेल्टोस कार में कई फीचर अपग्रेड किए गए हैं। इसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें पहले की तरह वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट भी मिलना जारी है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी मिलते हैं। नई सेल्टोस एसयूवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है जिसके तहत फ्रंट कोलिशन वार्निंग, लैन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर फंक्शन मिलते हैं।

    कंपेरिजन

    Kia Seltos facelift white

    2023 किया सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और एमजी एस्टर से है। जल्द इसकी टक्कर में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और होंडा एलिवेट की भी एंट्री होने वाली है।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है