• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (26 से 31 मई): फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई और निसान मैग्नाइट सीएनजी लॉन्च, टाटा पंच फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान दिखी और बहुत कुछ

    मई महीने के आखिरी सप्ताह में भारत के कार बाजार में काफी हलचल रही। पिछले सप्ताह नई लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई, जबकि फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई का पहला लॉट पूरा बुक होने के बाद इसे भी लॉन्च कर दिया गया।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 03, 2025 11:56 ist
    info icon
    published onJun 03, 2025 11:56 IST
    last updated onJun 03, 2025 11:56 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    मई महीने के आखिरी सप्ताह में भारत के कार बाजार में काफी हलचल रही। पिछले सप्ताह नई लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई, जबकि फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई का पहला लॉट पूरा बुक होने के बाद इसे भी लॉन्च कर दिया गया।

    लैंड रोवर ने अपनी फ्लैगशिप रेंज रोवर का दूसरा इंडिया स्पेसिफिक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। वहीं निसान ने भारत के लिए अपने फ्यूचर प्लान से पर्दा उठाया। अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज:

    2025 टाटा अल्ट्रोज डीलरशिप पर पहुंचना शुरू

    2025 Tata Altroz facelift at dealership

    प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में 2025 टाटा अल्ट्रोज सबसे नई पेशकश है और इसकी ऑफिशियल बुकिंग 2 जून से शुरू हो चुकी है। इसे नए डिजाइन और अपडेट केबिन और कुछ नए फीचर के साथ पेश किया गया है। अब नई अल्ट्रोज डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई लॉन्च

    Volkswagen Golf GTI Front

    पिछले सप्ताह फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई भारत में लॉन्च हुई, इसकी कीमत 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे भारत में इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है और इसकी केवल सीमित यूनिट बेची जाएंगी। 265 पीएस परफॉर्मेंस हैचबैक कार का पहला लॉक पूरा बिक चुका है, अब देखना ये है कि कंपनी इसकी और यूनिट इंपोर्ट करती है या नहीं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर सेल्स रिकॉर्ड

    Toyota Fortuner  Legender

    टोयोटा फॉर्च्यूनर ने 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है, इस एसयूवी कार का डेब्यू 2009 में हुआ था। इसकी सेल्स में स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर और फॉर्च्यूनर लेजेंडर की बिक्री शामिल है। यह बड़ी एसयूवी कार भारतीय ग्राहकों के बीच लंबे समय से एक पॉपुलर चॉइस बनी हुई है और फॉर्च्यूनर लेजेंडर ने ज्यादा प्रीमियमनैस के साथ इस विरासत को आगे बढ़ाया है।

    निसान मैग्नाइट सीएनजी लॉन्च और फ्यूचर प्लान से उठा पर्दा

    Nissan Magnite front

    निसान इंडिया ने मैग्नाइट सीएनजी को लॉन्च किया। सीएनजी किट चुनिंदा राज्यों में अधिकृत डीलरशिप द्वारा रेट्रोफिटमेंट के तौर पर उपलब्ध है। मैग्नाइट सीएनजी की कीमत पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स से 75,000 रुपये ज्यादा है।

    निसान ने तीन नए मॉडल की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा करके भारत के कार बाजार से निकलने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है, इन नए मॉडल में एक कॉम्पैक्ट एमपीवी, एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक 7-सीटर एसयूवी शामिल होगी।

    रेंज रोवर मसारा एडिशन लॉन्च

    Land Rover Range Rover Masara Edition

    पिछले सप्ताह रेंज रोवर मसारा एडिशन लॉन्च हुआ, जिसकी कीमत 4.99 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह इस फ्लैगशिप एसयूवी कार का रणथंभौर एडिशन के बाद दूसरा इंडिया-स्पेसिफिक स्पेशल एडिशन है। इसकी केवल 12 यूनिट बेची जाएगी।

    2025 टाटा पंच टेस्टिंग के दौरान दिखी

    2025 Tata Punch Spied

    पिछले सप्ताह 2025 टाटा पंच की फोटो ऑनलाइन लीक हुई। टेस्टिंग मॉडल में कुछ इंटीरियर डिजाइन की झलक दिखी, साथ ही पहले दिखी एक्सटीरियर डिजाइन भी नजर आई। पंच कार को 2021 में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। नई पंच गाड़ी इस साल में कभी भी लॉन्च की जा सकती है।

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है