• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमड्ब्ल्यू ने दिखाई 1-सीरीज़ काॅम्पेक्ट सेडान, गैलेरी देखें

    जर्मन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी बीएमड्ब्ल्यू ने अपनी 1-सीरीज काॅम्पेक्ट सेडान कार का अनावरण चाइना में चल रहे गुआनघजो मोटर शो मंे किया है। इस कार को बीएमड्ब्ल्यू के यूकेएल प्लेटफाॅर्म के आधार पर बनाए जाने की संभावना है। चाइना बीएमड्ब्ल्यू का प्रमुख बाजार है जहां इस ब्रांड की खासी मांग है और यही कारण है कि कंपनी ने अपने काॅम्पेक्ट सेडान काॅन्सेप्ट को यहां दिखाया है। जर्मन आॅटोमेकर कंपनी की इस काॅम्पेक्ट सेडान का मुकाबला आॅडी ए-3 व मर्सिडीज़़ सीएलए के अलावा इस सेग्मेंट में मौजूद अन्य कार माॅडल से होगा। उत्पादन होने के बाद बीएमड्ब्ल्यू 1-सीरीज की बिक्री 2017 से शुरू हो सकती है और इसे कंपनी के चेन्नई संयत्र से बाहर निर्मित किया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On नवंबर 23, 2015 17:45 ist
    info icon
    published onNov 23, 2015 17:45 IST
    last updated onNov 23, 2015 17:45 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमड्ब्ल्यू की यह काॅम्पेक्ट सेडान कार रोड टेस्ट के दौरान कई बार स्पाईड कैमरे में कैद हो चुकी है। बीएमड्ब्ल्यू कंपनी ने इसे बीएमड्ब्ल्यू 1-सीरीज़ सेडान उपनाम दिया है। बीएमड्ब्ल्यू 1-सीरीजं कार कंपनी की पहली एफडब्ल्यूडी सेडान कार हो सकती है। बीएमड्ब्ल्यू 1-सीरीज़ में कंपनी की पारंपरिक डिजायन दी जाएगी व एक अपेक्षाकृत छोटा व्हीलबेस दिया गया है।

    इंटीरियर में 8.8-इंच इंफोनमेंट सिस्टम डिस्प्ले, टच सेंसेटिव कंट्रोल, हैडअप डिस्प्ले, लैदर सीट, पैनारोमिक ग्लास रूफ और आॅरेन्ज कलर लाइट आदि लग्जरी फीचर दिए गए हैं। ऐसी संभावना है कि इस सीरीज़ के टाॅप माॅडलों में एक्सड्राइव सिस्टम, जबकि एफडब्ल्यूडी सिस्टम स्टैण्डर्ड फीचर्स में शामिल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है